५७- आकाँक्षा जैन, पू०मा०विद्यालय गिलौला, श्रावस्ती

★बेसिक की तस्वीर बदलती बहनें★
मित्रो आज हम जनपद- श्रावस्ती की अनमोल रत्न बहन आकांक्षा जैन जी के विद्यालय और उनके सहयोगियों द्वारा सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय में किये गये परिवर्तनों से परिचय करा रहे हैं।
आइये जानते है कोशिश परिवर्तन की:---


मैं आकांक्षा जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरानिया, ब्लॉक-गिलौला, जनपद- श्रावस्ती से।
23 सितम्बर-2015 को जब मेरी इस विद्यालय में नियुक्ति हुयी थी तब ये  विद्यालय एक सामान्य सरकारी परिषदीय विद्यालय  की तरह था।
बच्चे भी गाँव की भाषा में बोलना ही पसंद करते थे।
मैंने और मेरे पूरे विद्यालय परिवार से प्रधान अध्यापक श्री तीर्थ राम विश्वकर्मा जी,  श्री सत्यप्रकाश वर्मा जी, श्री मनोज वर्मा जी, श्वेता सिंह जी, पूजा वर्मा जी सभी के अथक प्रयास से आज विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत आकर्षक हो गया है। जिसमे अधिकांशतः अध्यापकों ने ही अच्छे-अच्छे चित्रों का निर्माण किया है।
अब बच्चे भी दीवारों पर लिखी हुई चीज पढ़ने के उत्सुक रहते हैं।
इसी के साथ अब नियमित कक्षाएं चलने से बच्चे अब हिंदी के साथ-साथ थोड़ा बहुत अंग्रेजी भाषा भी जानकर बोलने लगे हैं।
इसी के साथ मैं धन्यवाद करती हूँ मिशन शिक्षण संवाद का जिसके द्वारा ही मुझे अच्छे-अच्छे  विचारों से प्रेरणा मिली। जिसे मैंने अपने विद्यालय में प्रयोग किया।
मित्रो आपने देखा कि हम एक-दूसरे से देखकर सीखते- सिखाते हैं। जिससे हमारे विचारों में परिवर्तन होता है जो धीरे-धीरे हमारे व्यवहार में परिवर्तन कर देता है। इसलिए आपस में सीखने-सिखाने के मिशन शिक्षण संवाद में सहयोगी बने और बनायें।
मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहन जी के सहयोगी विद्यालय परिवार को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
15/03/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- Twitter
(@shikshansamvad): https://twitter.com/shikshansamvad?s=09
3- YouTube
https://youtu.be/yl8A_RGC1BM

Comments

Total Pageviews