१३६- अमर यादव, प्रा० वि० उर्दी, कटरा बाजार, गोण्डा

 *मिशन शिक्षण संवाद*
_दिनांक_
*05-03-2017*

‍♂ _*मित्रो,*_ आज हम आपका परिचय *मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से *जनपद- गोंडा* से बेसिक शिक्षा के _अनमोल रत्न_ शिक्षक भाई *‍अमर यादव जी* के विद्यालय का करा रहे हैं। जिन्होंने अपने विद्यालय को अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर आदर्श एवं मूलभूत सुविधाओं से सम्पन्न विद्यालय बना दिया।

 _आइये जानते है भाई अमर यादव जी के विद्यालय की गतिविधियाँ और उपलब्धियाँ:--_

 https://facebook.com/story.php?story_fbid=1859846377626284&id=1598220847122173

‍♂ *प्राथमिक विद्यालय उर्दी, विकास क्षेत्र - कटरा बाजार, जनपद - गोंडा*

 *गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र - कटरा बाज़ार  के प्राथमिक विद्यालय - उर्दी गोंडा* में बच्चों को दी जा रही है *कॉन्वेट स्कूलों जैसी व्यवस्था* , अध्यापक अपने स्तर से दे रहे है कई सुविधाएं । पूरे ब्लाक में सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं देने वाला पहला विद्यालय है। 

_1- सभी बच्चों को पहचान पत्र, ट्राई- बेल्ट की व्यवस्था।_

_2- विद्यालय में 菉‍♂बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल।_

_3- प्रतिदिन बच्चों को योगाभ्यास, PT_

_4- सभी कक्षाओं में बच्चों की विषयवार कापी।_

_5- विद्यालय में हरी - सब्जियों का बगान।_

_6- बच्चों के खाने के लिए बैठने की व्यवस्था।_

_विद्यालय परिवार:-_
*प्रधानाध्यापक- श्री बलवंत सिंह*
*स.अ. - इरशाद अहमद*
*स.अ- अमर यादव*
                             
 _काश! ऐसा सहयोगी शिक्षकों का संगम प्रत्येक विद्यालय में हो जाये। तो बेसिक शिक्षा की अनेकों समस्याओं का समाधान स्वयं हो जायेगा।_
_*मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से विद्यालय परिवार के सभी सहयोगियों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!_

 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_

*साभार:* _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
05/03/2017

 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

Comments

Total Pageviews

1164363