१६०- संजय कुमार पू०मा०वि० नदुआ, मिठौरा, महराजगंज

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-महराजगंज से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न शिक्षक भाई संजय कुमार एवं उनके सहयोगी विद्यालय परिवार से करा रहे हैं। जिनकी सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक व्यवहार की शक्ति ने अपने पू० मा० विद्यालय नदुआ, विकास खण्ड- मिठौरा को एक ऐसे शिखर पर पहुँचा दिया, जहाँ पहुँचने का हम सबका स्वप्न होता है।
जहाँ बेसिक शिक्षा की अनेकों व्यवहारिक समस्याओं के बीच बहुत से शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल और सहयोगात्मक व्यवहार की समस्या है जिसके कारण समस्त अनुकूल परिस्थितियाँ होने के बाबजूद भी उनका विद्यालय बेबसी का स्पष्ट चित्रांकन कर रहा होता है।
वहीं पू०मा० विद्यालय नदुआ का सम्पूर्ण स्टाप बधाई का पात्र है कि वह अपने आपसी सहयोगात्मक व्यवहार से विद्यालय को हम सबके लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बना दिया।
आइये देखते है विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की फोटो और संक्षेप परिचय को:--


प्रधानाध्यापक- रामधनी प्रसाद
सहायक अध्यापक -संजय कुमार, रजनीश पाण्डेय
अनुदेशक - नरसिंह गुप्ता, वृजेश कुमार, संतोष कुमार।
इस सम्पूर्ण कार्य में योगदान देने वाले सहायक अध्यापक संजय कुमार ,रजनीश पांडेय और अनुदेशक नरसिंह गुप्ता, वृजेश कुमार, संतोष कुमार के नियुक्ति के बाद विद्यालय के शैक्षणिक विकास में विशेष भूमिका निभाते हुये अभिभावक संपर्क इत्यादि करके ,आज महराजगंज जिले में अन्य विद्यालयों के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य कर रहा, यहाँ समय- समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शैक्षणिक टेस्ट, कार्यक्रम, बाल सभा, सम्मेलन, विदाई कार्यक्रम इत्यादि होता रहता है। विद्यालय की गतिविधियों को समय-समय पर समाचार पत्रों द्वारा भी देखा जा सकता है।
साभार:-
नरसिंह गुप्ता अनुदेशक(कम्प्यूटर शिक्षा)
पू० मा० विद्यालय नदुआ
मिठौरा, महराजगंज
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
27/06/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

1-फेसबुक पेज:-
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews