१४१- माधुरी पौराणिक, प्रा० वि० हस्तिनापुर अम्बाबाय, बड़ागाँव, झाँसी

📝 *मिशन शिक्षण संवाद*
_दिनांक_
*13-05-2017*

🙋🏻‍♂ _*मित्रो,*_ आज हम आपका परिचय *📝मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से *जनपद- झाँसी* से बहन *👩🏻‍🏫माधुरी पौराणिक जी* से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच की शक्ति और कलात्मक शैली से बच्चों के निर्मल मन को विविध रंगों में रंगने का अनुकरणीय प्रयास किया है।

😊 _तो आइये जानते हैं बेसिक शिक्षा में बहन जी के बहुमुखी प्रयासों को:---_

👉🏼 https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1896912853919636&id=1598220847122173

💁🏻 *प्राथमिक विद्यालय हस्तिनापुर, जनपद - झाँसी*

*👩🏻‍🏫माधुरी पौराणिक*
*_सहायक अध्यापक_*
*_प्राथमिक विद्यालय  हस्तिनापुर_*
*_न्याय पंचायत अम्बाबाय  जनपद-झांसी_*

मैं २७ अगस्त-२०१३ को  प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव अम्बाबे जनपद-झाँसी में आयी। मैं विद्यालय से ८० किलो मीटर दूर से आती हूँ और समय से पहले पहुँच कर विद्यालय व्यवस्था
में 💦🌱पेड़ पौधों को पानी एवं अपनी 🍚🐧चिड़ियों को दाना पानी देती हूँ।

🤦🏻‍♀पहले दिन जो मैंने विद्यालय का रूप देखा वह एकदम बीहड़ जैसा गाँव वालों की 🐐बकरियाँ कहीं पर, तो कही पर भैंसे घास चार रही थी। स्कूल  भवन भी बेरंग था।

फिर कक्षा में गया सभी कक्षाएं दो कमरे में ही लगी थीं,
जिस दिन मैंने विद्यालय ज्वाइन  किया  उसी समय  प्रधानाध्यापिका  को  कहा क्यों न हम इतने बड़े विद्यालय परिसर को 🌿पेड़ पौधों से सजाये फिर स्कूल को अच्छा बनाने  का सफ़र शुरू किया। कक्षा के बाहर खुद मिट्टी खोद के क्यारियाँ बनायी ईंटे लगायीं और 🌻फूलों के पौधे लगायेl इसके साथ ही घर-घर जाकर बच्चों की उपस्थिति सही की। समय- समय पर 👦🏻बच्चों के घर जाकर  उनके अभिभावकों को समझाते रहे कि बच्चों को विद्यालय भेजिए, सरकार आपको कितनी सुविधा दे रही लाभ उठाईये इससे बच्चो की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई।

समय-समय पर सभी विद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ कराई जाती हैं, 👩🏻‍🎨ड्राइंग प्रतियोगिता, 🤾🏻‍♀खेल कूद प्रतियोगिता आदि।

जरुरी नहीं है कि 📚किताब नहीं  मिली तो कैसे पढायें? यदि हमारे पास कुछ करने की सकारात्मक सोच है तो एक ही 📙किताब काफी है पढ़ाने और शिक्षा देने के उद्देश्य के लिए,  हमने बोर्ड पर ही पूरी-पूरी कवितायें लिखकर बच्चों को पढाया और प्रत्येक बच्चे को लिखने का भी ब्लैक बोर्ड पर अवसर दिया। 🤗ऐसा भी नहीं लगा कि बिना कॉपी कुछ कराया नहीं जा सकता है। कभी बच्चों को 🎙गीत के माध्यम से कभी चार्ट के माध्यम से कभी 🔲फ्लैश कार्ड के माध्यम से शिक्षा दी।
विद्यालय में 🐧गोरैया बराबर आती रहे इसके लिए उसे प्रतिदिन पहले दाना-पानी देते हैं।

समय-समय पर बच्चों की जानकारी अभिभावक को विद्यालय में बुलाकर दी जाती है। मेरी दिनचर्या विद्यालय में सुबह 💦🌿पेड़ पौधों को पानी देने से शुरू होती है फिर 🙏🏼प्रार्थना और पी.टी. और थोड़ा सा सामान्य ज्ञान कराया जाता है।
बच्चों को 👧🏻मीना मंच की कहानी सुनाई जाती और फिर प्रश्न उत्तर किये जाते और उसके बारे में चर्चा की जाती है।
समय-समय पर स्कूल चलो  *“सब पढ़ें, सब बढ़ें”* अभियान रैली,,,,,  मतदाता रैली..👧🏻बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि रैलियाँ निकाली जाती है।
बाउंडरी पर कार्टून बनवाये।
🎨चित्रकला, रंगोली, 🖋सुलेख, 👩🏻‍🎨आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चो में उत्साह बनाये रखने की कोशिश शुरू की गयी।

👏🏼 _मित्रों, आपने देखा कि यदि शिक्षक और बच्चों के बीच मन की दूरी कम हो जाये तो बाहरी दूरी का शिक्षण व्यवस्था पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।_
_*📝मिशन शिक्षण संवाद परिवार* की ओर से बहन जी एवं उनके सहयोगी विद्यालय परिवार को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बहुत - बहुत शुभकामनाएं!_

👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थानक दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_

*साभार:* _🗣शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
13/05/2017

📝 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

*1-👥फेसबुक*

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

*2- 🐣ट्विटर*

(@shikshansamvad): https://twitter.com/shikshansamvad?s=09

*3- 📽यूट्यूब*

https://youtu.be/yl8A_RGC1BM

Comments

Total Pageviews