अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस,
*⭐अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस⭐*
आज 8th मार्च को पूरे विश्व में *_महिला दिवस_* मनाया जाता है। तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हमारे भारत वर्ष में भी एक तरफ जहाँ 路♀महिला सशक्तिकरण की बातें होती हैं वही दूसरी ओर महिला को अपने से हमेशा कमतर समझने जैसे भाव भी रहते हैं। जबकि माँ, बहन, पत्नी, पुत्री और न जाने कितने रूपों में महिला हमारे जीवन में शामिल रहती है पर जब सम्मान की बारी आती है तो पुरुष प्रधान समाज अपने श्रेष्ठ वैदिक वाक्य *“ यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता„* को भी भूल जाते हैं जो हमेशा से भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा है। शायद इसीलिए जब धार्मिक संस्कारों की बात की जाती है, तो हमारे यहाँ सबसे अधिक और उच्च स्थान देवियों को ही मिला है जो इस पृथ्वी पर शक्ति और सृजन के रूप में जानी जाती है। इसका अनुभव और उदाहरण हमें वर्तमान समय में *मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से लगातार देखने को मिल रहा है कि बहनों का अपने कर्तव्य के प्रति सकारात्मक सोच किस तरह बेसिक शिक्षा के प्रति प्रभावी और परिवर्तन का प्रतीक और गवाह बनती जा रही हैं।
यहाँ तो बहनें शायद हम सब से अधिक सक्रिय है, कोई क्रियाकलाप हो, गतिविधि हो, शिक्षण हो देने का प्रयास करती है। *मिशन शिक्षण संवाद* एक ऐसा माध्यम बनता जा रहा है जहाँ समानता का सम्मान किया जाता है। इसीलिए यहाँ बहनों के सम्मान में कोई भेदभाव नहीं है। बेसिक शिक्षा की _अनमोल रत्न_ बहनों के सम्मान में *मिशन शिक्षण संवाद* की तरफ से एक छोटी सी कोशिश की गई है कि उन्हें उनका उचित सम्मान दिया जाय। जिससे वे उत्साहित होकर और अच्छे कार्य करें। जिससे देश और समाज में समानता की भावना के साथ विकास हो। इसी प्रयास में यदि कहीं अनजाने में मिशन शिक्षण संवाद से कोई भूल हो रही हो, आपको लगता हो कि बहनों के सम्मान और सहयोग में कहीं कोई भेदभाव जैसी स्थिति बन गयी हो। तो *मिशन शिक्षण संवाद परिवार* को जरूर अवगत करायें। जिसे हम सब मिलकर ससमय व्यवहारिक रूप में सुधार कर सकें।
_आप सभी बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न बहनों को *मिशन शिक्षण संवाद परिवार* की तरफ से *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस* की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ कोटि- कोटि नमन।_
_साभारः_
*विमल कुमार*
*मिशन शिक्षण संवाद उ० प्र०*
_9458278429_
*विमल कुमार*
*मिशन शिक्षण संवाद उ० प्र०*
_9458278429_
https://www.facebook.com/shikshansamvad/
Comments
Post a Comment