१३९- कविन्द्र सिंह, प्रा० वि० सहजनी, बहेड़ी, बरेली

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद केे माध्यम से बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न टीम के मार्गदर्शक डॉ कविन्द्र सिंह जी जनपद- बरेली से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी बेसिक शिक्षा के लिए प्रगतिशील सकारात्मक सोच से  टीम भावना का विकास कर, न स्वयं आपने अपने सहयोग से बल्कि अपने न रहते हुए भी आने वाले नवीन विद्यालय परिवार में ऐसी सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार किया कि प्रत्येक आने वाला शिक्षक स्वयं अपने को विद्यालय के विकास के लिए टीम बनकर काम करने लगा।  आज बेसिक शिक्षा को डॉ कविन्द्र जी जैसे शिक्षक सहयोगियों की बहुत जरूरत है जो स्वयं के साथ सबको प्राथमिकता के साथ सहयोगी टीम बना सकें। ऐसे अनुकरणीय प्रयास के लिए डॉ कविन्द्र सिंह जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
आइये देखते हैं डॉ कविन्द्र सिंह जी से राजीव सिंह जी तक के सराहनीय प्रयासों को।
वैसे तो जनपद- बरेली का प्रा० वि० सहजनी, विकास खण्ड- बहेड़ी कई वर्षों से संचालित था। लेकिन यह वास्तविक विद्यालय के रूप में तब आ सका जब दिसम्बर-2005 में उच्च शिक्षा प्राप्त सकारात्मक सोच के धनी सहयोगी शिक्षक डॉ० कविन्द्र सिंह जी औ डॉ० अखिलेश उपाध्याय जी ने सेवाएं देना शुरू की। क्योंकि उस समय विद्यालय में बच्चों से अधिक सुअरों और जानवरों का अड्डा बन चुका था। साथ ही अवैध कब्जा आदि समस्याओं का संकट था। लेकिन कहा जाता है कि- *कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है*
तो इस सहयोगी जोड़ी ने गाँव व समाज के सहयोग से पुलिस और अधिकारियों के सहयोग से समस्त बाधाओं को अपनी कोशिश से जीत लिया।
अब विद्यालय बाहरी समस्याओं से मुक्त होकर परिवेश परिवर्तन की ओर काम करने लगा। जिसमें अतिरिक्त कक्षा कक्ष, चहारदिवारी और किचिन आदि का निर्माण हुआ। इसी बीच डॉ अखिलेश उपाध्याय जी डायट पर चले गये। लेकिन विद्यालय विकास के अभियान को डॉ० कविन्द्र सिंह जी ने अपने विद्यालय परिवार की दो सहयोगी शिक्षा मित्र बहन कृपाला देवी जी और बहन किरन जी के साथ जारी रखा।अब तक की कोशिश के सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू हो चुके थे। जिससे गाँव से विद्यालय को शारीरिक और आर्थिक सहयोग मिलना शुरू हो चुका था। इसी बीच कविन्द्र जी की पदोन्नति हो UPS सुल्तानपुर में हो गयी। लेकिन विद्यालय के प्रेम एवं गाँव वालों के निवेदन से विद्यालय की देख-रेख और प्रोत्साहन नहीं छोड़ा। अब तक दोनों शिक्षा मित्र बहनों का भी समायोजन हो गया और दो नये शिक्षक सहयोगी भाई अमित सिंह राना और मो० इस्लाम अली जी भी आ चुके थे। जो शीघ्र ही कविन्द्र सिंह जी के अनुकरणीय पथ को अपना कर विद्यालय विकास में सहयोगी बन गये। इसके बाद मई- 2015 में प्र०अ० के रूप में भाई राजीव सिंह जी आ गये। जिन्होंने डॉ० कविन्द्र सिंह जी से प्रभावित होकर दृढ़ संकल्प लिया और विद्यालय के विकास अभियान को विद्यालय परिवार, smc सदस्यों और ग्राम वासियों के साथ जारी रखा जिससे विद्यालय आज किसी भी कॉन्वेंट कहे जाने वाले विद्यालय को चुनौती देने को तैयार है। आज विद्यालय में निम्न संसाधन उपलब्ध हैं।
१- पेयजल के लिए सबमर्सिबल के साथ समूह में पानी पीने के लिए सात नल के साथ टंकी।
२- पाँच शौचालय स्वच्छ और टाइल्स युक्त।
३- जेनरेटर, इनवर्टर, पंखा, ट्यूब लाइट, बल्ब के साथ कम्प्यूटर शिक्षण की व्यवस्था।
४- सभी छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था।
५- बाल पेंटिंग और टी एल एम की शिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था।
६- विद्यालय को सुन्दर और हरा-भरा बनाने के लिए फुलवारी और वृक्षा रोपड़ की व्यवस्था।
उपर्युक्त संसाधनों के साथ अब अधिगम स्तर पर सतत कोशिश जारी है। इसी बीच विद्यालय के बच्चों ने जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में सहभागिता कर सम्मान प्राप्त किया तथा विद्यालय ने स्वच्छ विद्यालय के रूप में जनपद में प्रथम और *प्रदेश में आठवाँ स्थान प्राप्त किया।*
साभार: राजीव सिंह जी (प्र० अ०)
PS सहजनी, बहेड़ी, बरेली
मित्रो आपने देखा कि एक शिक्षक यदि ईमानदारी से कोशिश करता है तो कही न कही सफलता का मार्ग अवश्य प्राप्त होता है।
मिशन शिक्षण संवाद की ओर से राजीव सिंह जी के साथ समस्य सहयोगी विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम सेॉ शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
21/04/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- Twitter
https://twitter.com/shikshansamvad?s=09
3- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews