१२१- आशीष अवस्थी प्रा० वि० डोडापुर, विधूना, औरैया

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- औरैया से अनमोल रत्न आशीष अवश्थी जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच से विद्यालय को सम्मानित और सुसज्जित बनाया है। जो हम सब को भी प्रेरित करता है। कि हम जहाँ रहें जब तक रहें अपने परिवेश को साफ और स्वच्छ बना कर रहें। क्योंकि हम सब के कार्य ही हमारे जीवन चरित्र के प्रतिबिम्ब होते हैं।

तो आइये जानते है भाई आशीष अवश्थी जी द्वारा अपने विद्यालय में किये गये कार्यों को:--

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1823500984594157&id=1598220847122173

मैं आशीष अवस्थी प्र अ
      प्रा वि डोडापुर
        विख - विधूना
        जनपद - औरैया
अपने विद्यालय को आपसी सहयोग से यथा सम्भव सुन्दर और सुसज्जित बनाने का प्रयास किया है। जो निम्नवत् है
कार्य विवरण

1-विद्यालय का नया फर्नीचर बनवाया गया है।

2- सम्पूर्ण विद्यालय की रंगाई -पुताई।

3-सम्पूर्ण विद्यालय में पेंटिंग कार्य

4- सभी कक्षा कक्षों में स्तर के अनुसार पेंटिंग कार्य।

5- फर्शों की मरम्मत और पुन: निर्माण करवाया गया।

6- माली लगाकर पूरे विद्यालय में क्यारी तथा फुलवारी लगवाई गयी।

7- विद्यालय में सिंचाई हेतु समर लगवाना।

8- सभी बच्चों के खेलने हेतु खेल सामग्री उचित प्रबन्ध।

9- सभी बच्चों हेतु पर्याप्त कॉपी पेन पेंसिल विद्यालय में उपलब्ध कराया जाता है।

10- सभी बच्चों का आधार कार्ड।

11-मासिक शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता पर सतत चिंतन और प्रयास।

हमारे विद्यालय में 6 शिक्षकों और 4 आंगनवाड़ी सहायिका सब का सहयोग प्राप्त रहता है। उपर्युक्त कार्यों में हम सबके सहयोग से लगभग एक लाख पच्चीस हजार के करीब व्यय हुआ। इसी के साथ आगे विद्यालय विकास की कार्ययोजनाओं में प्रस्तावित हैं। पीने के लिए पानी की टंकी, प्रोजेक्ट कार्य तथा प्रयोगात्मक कार्यों हेतु लैब का विकास करना।
धन्यवाद
आशीष अवश्थी
औरैया

मित्रो आपने ने विद्यालय के विकास के साथ शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान के प्रति सतत जागरूक शिक्षा के सजग प्रहरी भाई आशीष अवश्थी जी के प्रयासों को जाना। जो लगातार अपने प्रयासों से विद्यालय के विकास के लिए प्रयासरत हैं लेकिन दुर्भाग्य तब रहता है जब इतने प्रयासों के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा प्रोत्साहन में कमजोरी दिखाई जाती है। जबकि हमको लगता है कि प्रेम और प्रोत्साहन वह शक्ति है। जो कम प्रयासों में असम्भव को सम्भव बनाने की शक्ति रखता है।

मिशन शिक्षण संवाद की ओर से आशीष जी को विद्यालय परिवार के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

मित्रो आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सबेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।

नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

“शिक्षण संवाद„ में प्रकाशित करने के लिए विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की फोटो और विवरण, सक्सेज स्टोरी के साथ WhatsApp no- 9458278429 पर भेजें।

”""""""""""""""""""""""""""""""""""""
मिशन शिक्षण संवाद में सहयोगी बनने के लिए क्या करें?
""""""""""""""’”""''''"""""""""""""""""

मिशन शिक्षण संवाद के सहयोगी बनने के लिए आप अपने जिले के मिशन शिक्षण संवाद परिवार से सम्पर्क करके बन सकते हैं। जो विभिन्न जनपदों में मिशन शिक्षण संवाद के नाम से कार्य कर रहे हैं। जिनके नम्बर निम्नवत् हैं

*मिशन शिक्षण संवाद-* 9458278429

१- सीतापुर- 8896420420
२- हरदोई- 8182814271
३- जौनपुर- 9839364560
४- हाथरस- 9897333113
५- रायबरेली- 9235856605
६- पीलीभीत- 7409273565
७-कानपुर दे- 7054185939
८- कानपुर न- 9450769349
९-भदोही - 9452710600
१०- औरैया- 9456843029
११- चित्रकूट- 9453260203
१२- झाँसी- 8923595100
१३- बदायूँ- 9758936438
१४- बागपत- 7599245462
१५- एटा - 9411464664
१६- शाहजहाँपुर- 9058756016
१७- बस्ती- 9415047039
१८- गोरखपुर- 9935663399
१९- बलिया- 9451017523
२०- देवरिया - 9532330786
२१- मुजफ्फरनगर- 9411813786
२२- इटावा- 9412320607
२३- ललितपुर- 8604562262
२४- मऊ- 9451082473
२५- फतेहपुर- 9450227958
२६-शामली- 9411893002
२७- सम्भल- 9927734444
२८- महराजगंज- 9580218590
२९- गोंडा- 9450054208
३०- बरेली- 7417434208
३१- वाराणसी- 9451363096
३२- अलीगढ़- 7037777077
३३- रामपुर- 9927104801
३४- मथुरा- 9410272305
३५- बाँदा- 9452085234
३६- बुलन्दशहर- 9458278429
३७- कन्नौज-9453873201

*नोट- यदि किसी जनपद का नाम छूटा हो तो कृपया अपने जनपद के मिशन शिक्षण संवाद समूह में 9458278429 को जोड़कर अवगत करा दें।*

साभारः
मिशन शिक्षण संवाद 

सहयोगी:
विमल कुमार
कानपुर देहात
21/12/2016

Comments

Total Pageviews