महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 347
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-347 (दिनाँक-15/10/2026) नाम:- श्रीमती प्रगति चौरसिया पदनाम- सहायक अध्यापक विद्यालय- मॉडल प्राथमिक विद्यालय औवार विकासखण्ड- सदर, जनपद- प्रतापगढ़। *सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇 *★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत-* 21/03/2016 प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार विकासखण्ड-बदलापुर, जनपद- जौनपुर *★वर्तमान नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र-* 15/07/2019 मॉडल प्राथमिक विद्यालय औवार विकासखण्ड- सदर, जनपद-प्रतापगढ़ *★प्रारम्भिक परिचय-* मैं, प्रगति चौरसिया, की प्रथम नियुक्ति स्पेशल बीटीसी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात 21 मार्च 2016 को प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर में हुई। प्रथम नियुक्ति के बाद जिस विद्यालय में मुझे कार्य करने का अवसर मिला, वहाँ मुझे किसी विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। किंतु अंतरजनपदीय स्थानांतरण के पश्चात जब मैं अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ पहुँची, तो अनेक चुनौतियाँ सामने आईं। जनपद जौनपुर और प्रतापगढ़ की कार्यप्रणाली एवं विद्यालयी परिवेश में मुझे काफी अंतर का अनुभव हुआ। हालाँकि, निरंतर प्रयास, धै...