११०- गजाला इश्तियाक, प्रा० वि० मिर्जापुर मकरंदपुर, देवमई, फतेहपुर

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-फतेहपुर की अनमोल रत्न बहन गज़ाला इश्तियाक जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपने प्रयासों और सकारात्मक सोच की शक्ति से अपने विद्यालय को निम्नवत् परिवर्तन का प्रतीक बनाया।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1827801440830778&id=1598220847122173

मेरी नियुक्ति प्रा.वि.मिर्ज़ापुर मकरंदपुर देवमई फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका के पद पर मार्च 2015 में हुई...यहां की स्थिति बेहद प्रतिकूल थी...नामांकन 195 उपस्थिति प्रतिशत  बहुत ही कम...भौतिक परिवेश के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता भी न्यूनतम थी प्रतिकूलताअों को देखकर ही मैने निम्नवत् प्रयास करना प्रारंभ किया।

१-👉गुणवत्तापूर्ण एम डी एम उपलब्ध कराया
२-👉किचन में बर्तनों की व्यवस्था की
३-👉कक्षों की दीवारों में पलस्तर सभी कमरों एवं बरामदे का फर्श बनवाया।
४-👉बच्चों के बैठने हेतु चटाइयों की व्यवस्था की।
५-👉प्लास्टिक कवर करके किताबों का वितरण।
६-👉बच्चों के लिए पर्याप्त स्टेशनरी उपलब्ध। 
७-👉सभी कक्षाओं की दीवारों पर टी एल एम पेन्टिंग
८-👉राष्ट्रीय पर्वो हेतु फ्लेक्स बैनर बनवाया तथा सभी पर्वो को उल्लास के साथ मनाया।
९-👉बच्चों की गतिविधियों में सहभागिता
१०-👉समय सारिणी के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था।

इन सभी संकल्पों के साथ प्रयासरत. ...।
धन्यवाद!
गज़ाला इश्तियाक
प्रा० वि० मिर्ज़ापुर
मकरंदपुर, देवमई
फतेहपुर

मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहन जी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ!

👉मित्रो आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सबेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।

👉🏼नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का WhatsApp no- 9458278429 है।

साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ
 
विमल कुमार
कानपुर देहात
30/12/2016

Comments

Total Pageviews