शिक्षण गतिविधि, तहसीन अजुम, प्रा० वि० राम सिंह का पुर्वा, कल्यानपुर, कानपुर
★शिक्षण गतिविधि★
(अंग्रेजी शब्दों को याद करने के लिए)
इस गतिविधि के लिए हमने एक दिन कक्षा के सभी बच्चों को समूह में बांट कर दिखाए गये पिक्चर कार्ड को प्रत्येक ग्रुप में बांट दिया। इसके बाद बच्चों को चित्र देख कर अपनी कॉपी में अंग्रेजी में लिखने को कहा गया। उनसे कहा गया कि जो ग्रुप सभी चित्रों की अंग्रेजी लिख देगा। उसी ग्रुप को जीता हुआ माना जायेगा। पहली बार में सभी बच्चे नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद बच्चों से हमने कहा कि यह गेम अब प्रत्येक शनिवार को खिलाया जायेगा। इसके बाद हमने पाया कि बच्चे स्वयं मीनिंग याद करके आने लगे। और उनमें जीतने की प्रतियोगी भावना विकसित होने लगी। अब हर एक बच्चा जीतना चाहता था और अधिक से अधिक मीनिंग याद करने लगा। इस तरह अंग्रेजी शब्दों को याद करने में बच्चों को मजा आने लगा तथा खेल- खेल में बच्चे अंग्रेजी मीनिंग याद करने लगे।
साभारः तहसीन अंजुम
प्रा० वि० रामसिंह का पुर्वा
कल्याणपुर, कानपुर नगर
साभारः तहसीन अंजुम
प्रा० वि० रामसिंह का पुर्वा
कल्याणपुर, कानपुर नगर
साभार ---
मिशन शिक्षण संवाद
मिशन शिक्षण संवाद
Comments
Post a Comment