११८- फिरदौस कादरी, प्रा० वि० थाना,तालबेहट, ललितपुर

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- ललितपुर से बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न, सकारात्मक सोच से परिवर्तन का वाहक बनी बहन फिरदौस कादरी जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच से हमेशा शिक्षक के दायित्वों को निर्वहन कर कार्यरत विद्यालयों की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। आज भी अपने विद्यालय को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा विद्यालय को अनुकरणीय बनाने का सतत प्रयास जारी है।

तो आइये जानते है बहन जी के सकारात्मक प्रयास द्वारा परिवर्तन का प्रयास:--

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1865787547032167&id=1598220847122173

मैं फिरदौस कादरी प्रा० वि० थाना गाँंव ब्लॉक्- तालबेहट में प्र०अ० के पद पर कार्यरत हूँ। वर्तमान पद पर 20/12/2012 को नियुक्ति हुई। इसके पहले मैंने जनपद मड़ावरा के प्रा० वि० परसाटा में इ० प्र० अ० के पद पर 3 वर्ष तक कार्य किया।

किसी जगह पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए वहाँ के परिवेश को साफ, स्वच्छ और सुन्दर बनाने की आवश्यकता होती है। इसलिए हमने सबसे पहले विद्यालय के भौतिक परिवेश और भवन का अरविन्द पेंटर द्वारा कायाकल्प करवाया। इसके बाद शिक्षण के लिए सबसे अधिक आवश्यक समय पालन के लिए सभी शिक्षक साथियों को समय से विद्यालय आने को कहा गया। जिससे शैक्षिक स्तर में सुधार हो सके। इन सबके साथ हमने विद्यालय में परिवर्तन की कोशिश के तहत कुछ गतिविधियाँ आरम्भ की जो की निम्नवत है--

👉1-शैक्षिक अभिलेखों का रख रखाव।
👉2-बच्चों में भयमुक्त शिक्षण व्यवस्था।
👉3-शैक्षिक गुणवत्ता में TLM के माध्यम से सुधार का सतत प्रयास।
👉4- कक्षा-कक्ष को अनुकूल, रूचिकर व मनोरंजन बनाने के लिए विभिन्न सामग्रियों का स्वयं निर्माण किया।
👉5- उपस्थिति को अच्छा रखने के लिए शत प्रतिशत  उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कार।
👉6-चित्रकला, रंगोली, सुलेख, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षक माहौल बनाने का प्रयास।

विद्यालय को व्यवस्थित करने के लिए सतत एवं कठिन प्रयास किया है। मेरा प्रयास यह है कि अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बना सकूँ।

फिरदौस कादरी
प्रा० वि० थाना गाँव
वि० खण्ड- तालबेहट
जनपद- ललितपुर

मित्रो आपने देखा कि कुछ करने की चाहत से आपने अपने विद्यालय की गतिविधियों द्वारा विद्यालय को गति देने का सम्मानित प्रयास किया है। मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहन जी को सहयोगी विद्यालय परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं!

👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_

साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
16/03/2017

📝 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

1-फेसबुक
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

2- Twitter
(@shikshansamvad): https://twitter.com/shikshansamvad?s=09

3- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews