८९- पंकज आर्य, प्रा० वि० कुदैनी, गजरौला, अमरोहा

मित्रों आज हम आपको मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- अमरोहा से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्नों में एक अनमोल रत्न आदर्श एवं सकारात्मक सोच और ऊर्जा के धनी शिक्षक भाई पंकज आर्य जी से करा रहे हैं। जिन्होंने बेसिक शिक्षा में परिवर्तन के प्रतीक के रूप में हम सबका मार्ग दर्शन और सोच बदलने का सफलतम काम किया है। जिन्होंने मिशन शिक्षण संवाद के सकारात्मक उद्देश्यों ( परिवेश, पढ़ाई, प्रचार और पॉवर) में से प्रथम उद्देश्य को केवल कुछ ही माह में विद्यालय के परिवेश में चार चाँद लगाते हुए, जनसहयोग की भागीदारी के साथ पूर्ण करने में सफलता प्राप्त कर हम सब को नया मार्गदर्शन प्रदान किया है। जिसे आप उनके शब्दों और फोटो के माध्यम से भी देख सकते हैं-


महोदय,
मेरे द्वारा विद्यालय में
★भाषा विकास एवं उपचारात्मक कक्ष बनाया गया है जिसमे भाषा से सम्बन्धी आने वाली समस्याओ का निवारण प्रस्तुत कक्ष मे उपलब्ध शिक्षण सहायक साम्रगी द्वारा किया जाता है।
★दूसरा हिन्दी,अंग्रेजी,गणित में छात्र छात्राओ की रुचि को प्रेरित करने हेतु एक और कक्ष बनाया गया है जिसमे
गणित से सम्बधी समस्याओ को प्रयोग के द्वारा समझाया जाता है। एवं हिन्दी, अंग्रेजी विषयो को विभिन्न
गतिविधियो, सहायक साम्रगी द्वारा समझाया जाता है।
यह मेरा एक प्रयास है क्योंकि हमारी बेसिक शिक्षा के बारे मे आम लोगों की हमेशा ही नकारात्मक सोच रही है उस सोच को परिवर्वित करने का एक प्रयास है जिसको आप सब के सामने मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से पहुँचाना चाहता हूँ।
पंकज आर्य (प्र० अ०)
प्रा० वि० कुदैनी, गजरौला
जनपद- अमरोहा
बेसिक शिक्षा में सकारात्मक सोच को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाले  ऐसे अनमोल रत्न को मिशन शिक्षण संवाद की ओर से सहयोगी विद्यालय परिवार के साथ बहुत बहुत शुभकामनाएँ!
�मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सबेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।
नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का WhatsApp no- 9458278429 है।
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ
 
विमल कुमार
कानपुर देहात
01/11/2016

Comments

Total Pageviews