१६१- मनोज कुमार पू०मा०वि० शरदपारा, फखरपुर, बहराइच

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-बहराइच से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न शिक्षक भाई मनोज कुमार जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक और सहयोगात्मक सोच से “जहाँ चाह, वहाँ राह” सूक्ति को प्रमाणित कर दिखाया।  जो हम सबके लिए प्रेरक और अनुकरणीय है। हम सबके यही छोटे- छोटे प्रयास एक दिन गागर में सागर के समान बेसिक शिक्षा के लिए विश्वास और सम्मान की दहलीज तक ले जाने में सहायक होगें।
तो आइये हम सब भी मनोज कुमार जी की तरह शुरू करते हैं एक कोशिश परिवर्तन की। देखते है मनोज जी के प्रयासों की कुछ झलकियाँ:--


मैं मनोज कुमार (स०अ०) ups शरदपारा फखरपुर बहराइच से। मैं ज्यादा कुछ न लिख कर केवल यह कहना चाहता हूँ की “जहांँ चाह वहीं राह” होती है। अपने सहयोगी गुरुजनों की सहायता से  हमारे स्कूल ने नयी ऊँचाइयों को छूने का प्रयास किया है। इसमें हमारे स्टूडेंट्स का बहुत योगदान है। वे प्रत्येक क्रिया कलाप में बढ़-चढ़ कर योगदान देते हैं। बस हम गुरुजनों का उन्हें मार्गदर्शन चाहिए। हमारे यहांँ  बाल संसद का गठन हुआ है। इसके तहत हर एक students की  जिम्मेंदारियां तय कर दी गयी हैं। सुबह की सभा से लेकर पुस्तकालय प्रयोगशाला खेल कूद आदि सभी गतिविधियों में कुशल सहभागिता करते हैं। ज्यादा क्या कहूँ फ़ोटोग्राफ इसके प्रमाण हैं।
Students के साथ काम करने में मुझे बहुत आनन्द आता है। हमारे यहांँ प्रार्थना स्थल के लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया है। प्रार्थना के साथ-साथ बाल गीत योगासन भी कराया जाता है। Saturday एक्टिविटी में सुलेख प्रतियोगिता कला प्रतियोगिता गायन danc का आयोजन भी होता है। हमारा अपना साउंड सिस्टम है जिससे इन कार्यों में आसानी होती है।हमारे students ने खेल कूद में भी अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। जिनकी सहभागिता विद्यालय से लेकर जनपद स्तर तक सफल प्रदर्शन करती है।
सादरः मनोज कुमार
पू० मा० विद्यालय शरदपारा
फखरपुर, बहराइच
मित्रों आपने देखा कि बेसिक शिक्षा की समस्त समस्याओं के समाधान का केन्द्र शिक्षक ही होता है यदि वह चाह ले तो अनेकों विषम परिस्थितियों में भी अपना वेतन तक लगा कर विद्यालय को विश्वास का प्रतीक बना देता है।
मिशन शिक्षण संवाद की ओर से मनोज कुमार जी को बेसिक शिक्षा में सकारात्मक सोच के साथ काम करने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
29/06/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

1-फेसबुक पेज:-
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews