१४८- दिव्य प्रताप सिंह प्रा० वि० पाराकलाँ, महराजगंज, रायबरेली

 *मिशन शिक्षण संवाद*
_दिनांक_
*23-05-2017*
‍♂ _*मित्रो,*_ आज हम आपका परिचय *मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से *जनपद- रायबरेली* से बेसिक शिक्षा की दशा सुधार कर नयी दिशा देने का प्रयास करने वाले _अनमोल रत्न_ *‍आदर्श शिक्षक भाई दिव्य प्रताप सिंह जी* से करा रहे हैं। जिन्होंने अपने सकारात्मक सोच और आपसी सहयोत्मक रूप से काम करने के अपने दिव्य गुण से अपनी पहचान खो चुके विद्यालय न केवल नया रूप रंग दिया बल्कि शिक्षण गतिविधियों द्वारा समाज एवं शासन का विश्वास जीतने का भी काम किया है। जो हम जैसे सामान्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक है।
 _आइये जानते हैं अपने अनमोल रत्न *‍आदर्श शिक्षक साथी दिव्य प्रताप जी* के दिव्य प्रयासों की संक्षेप झलक:-_


‍♂ *प्राथमिक विद्यालय पाराकलाँ, विकास खण्ड - महाराजगंज, जनपद - रायबरेली*
 28 अक्टूबर-2016 धनतेरस वाले दिन को मेरा प्रमोशन *प्राथमिक विद्यालय पाराकलाँ, महाराजगंज, रायबरेली* में हुआ। तब विद्यालय का माहौल एक दम अलग था विद्यालय आने वाले बच्चों की संख्या काफी कम थी। ‍♂विद्यालय भवन बहुत ही जर्जर अवस्था में था। विद्यालय इतना गंदा हो चुका था कि दो दिन, तीन मजदूर लगाकर केवल विद्यालय भवन पर लग चुकी काई छुड़वाने में लग गये थे। इसी तरह कुछ सुधारात्मक कार्य करते-करते, 珞धीरे-2 ही सही विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाने का विचार मेरे मन में आने लगा था। हम सब आज की भौतिक परिस्थितियों को जानते हैं कि जो दिखता है वही बिकता है इसी विचारधारा को दृष्टिगत रखते हुए सबसे पहले विद्यालय का सौन्दर्यीकरण किया। 拉विद्यालय पर से अभिभावकों का पूर्ण रूप से विश्वास उठ गया था। विद्यालय में कार्यरत दोनों सहायक अध्यापकों ने मेरा पूरा सहयोग किया।
‍♂ वर्तमान में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे अलग पहचान बना रहा है वर्तमान सत्र में 43 एडमिशन हो चुके हैं जिसमें से 16 छात्र प्राईवेट विद्यालय से नाम कटवा कर मेरे विद्यालय में लिखवाये हैं। कई अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जी मेरे विद्यालय की मिसाल दे चुके हैं। सुनने में आया है कि मेरा विद्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी जी गोद ले रहे हैं।
_सादरः_
*‍दिव्य प्रताप सिंह*
_*प्रा० वि० पाराकलाँ*_
_*महाराजगंज, रायबरेली*_
 _मित्रों आपने देखा कि आज जहाँ बेसिक शिक्षा नामांकन घटने की समस्या से परेशान है वहीं आपने विद्यालय का समाज के प्रति बनाया गया विश्वास ही है जो प्राइवेट विद्यालयों को चुनौती देकर अपने विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित कर ले।_
_*मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से ऐसा सम्मानित अनमोल रत्न को सहयोगी विद्यालय परिवार के साथ उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएं!_
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थानक दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
*साभार:* _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
23/05/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews