१०१- माधुरी जायसवाल, पू०मा०वि० इब्राहिमबाद, सिकरारा, जौनपुर

मित्रो आज हम आपका परिचय जनपद- जौनपुर की शिक्षिका बहन माधुरी जायसवाल जी से करा रहे हैं जिन्होंने एक आम शिक्षक से हटकर अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न के रूप में पहचान बनायी है। आपने सतत आगे बढ़ने और कुछ करके सीखने की नीति अपनाते हुए अपने विद्यालय को जनपद के आदर्श विद्यालय के रूप में स्थान दिलाया। आपकी वह सकारात्मक सोच की नीति ही है जो हम सबको कुछ करने के लिए प्रेरित करती है।
आइये जानते है बहन जी के कुछ प्रयासों की संक्षिप्त झलक:---


मित्रो,
मैंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद में अगस्त- 2013 में कार्यभार ग्रहण किया। उस समय यह विद्यालय विकास क्षेत्र सिकरारा में बिल्कुल नया था। केवल दो कक्षाएं चल रहीं थी  कक्षा ६ और ७ हमने अपनी सेवा विज्ञान शिक्षक के रूप में शुरू की। विज्ञान के सिद्धान्त  “करके सीखने„ की नीति अपना कर चलना था, लेकिन विद्यालय में अभावग्रस्त बच्चे और संसाधनहीन और प्रयोगशालाहीन विद्यालय था। केवल किताबी ज्ञान के रूप में हमें सन्तुष्टि नहीं थी इसलिए हमने छोटे -छोटे प्रयास कर प्रयोग करके दिखाना सिखान शुरू किया।  जिसके परिणाम सार्थक आने लगे। बच्चों में काम और स्कूल के प्रति आकर्षक बढ़ने लगा। जिससे विद्यालय में उपस्थिति अच्छी रह कर विद्यालय परिवेश बच्चों की खुशियों से गूँजने लगा। इसके बाद इस विद्यालय को अप्रैेल- 16 में जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक के दस मॉडल विद्यालय में एक विद्यालय हमारा भी चुना गया। इससे हमें कार्य करने की और अधिक प्रेरणा मिली। अब हमने अपने विद्यालय में छोटी सी विज्ञान की प्रयोगशाला भी बना ली। जिसमें स्वयंसेवी सहयोग से लगभग पन्द्रह हजार का खर्च आया। जिससे बच्चों को सीखने और हमें पढ़ाने में संतुष्टि मिली। इस अभियान को सतत आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की प्रगति के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है।
इसी के साथ हम कहना चाहूँगी---
बच्चों की आँखों के ख्वाब को अपनी आँखों में सजाना है।
जो राह चुनी है मैंने उस पर अभी काफी दूर जाना है।।
Mrs. Madhuri Jaiswal
Asst. Teacher(sci.)
UPS Ibrahimabad
Sikrara, Jaunpur
बहन जी के बेसिक शिक्षा में सहयोगात्मक और सकारात्मक सोच के प्रयासों के लिए मिशन शिक्षण संवाद की ओर से सहयोगी विद्यालय परिवार सहित बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
मित्रो आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सबेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।
नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
“शिक्षण संवाद„ में प्रकाशित करने के लिए विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की फोटो और विवरण, सक्सेज स्टोरी के साथ WhatsApp no- 9458278429 पर भेजें।
”""""""""""""""""""""""""""""""""""""
मिशन शिक्षण संवाद में सहयोगी बनने के लिए क्या करें?
""""""""""""""’”""''''"""""""""""""""""
मिशन शिक्षण संवाद के सहयोगी बनने के लिए आप अपने जिले के मिशन शिक्षण संवाद परिवार से सम्पर्क करके बन सकते हैं। जो विभिन्न जनपदों में मिशन शिक्षण संवाद के नाम से कार्य कर रहे हैं। जिनके नम्बर निम्नवत् हैं
*मिशन शिक्षण संवाद-* 9458278429
१- सीतापुर- 8896420420
२- हरदोई- 8182814271
३- जौनपुर- 9839364560
४- हाथरस- 9897333113
५- रायबरेली- 9235856605
६- पीलीभीत- 7409273565
७-कानपुर दे- 7054185939
८- कानपुर न- 9450769349
९-भदोही - 9452710600
१०- औरैया- 9456843029
११- चित्रकूट- 9453260203
१२- झाँसी- 8923595100
१३- बदायूँ- 9758936438
१४- बागपत- 7599245462
१५- एटा - 9411464664
१६- शाहजहाँपुर- 9058756016
१७- बस्ती- 9415047039
१८- गोरखपुर- 9935663399
१९- बलिया- 9451017523
२०- देवरिया - 9532330786
२१- मुजफ्फरनगर- 9411813786
२२- इटावा- 9412320607
२३- ललितपुर- 8604562262
२४- मऊ- 9451082473
२५- फतेहपुर- 9450227958
२६-शामली- 9411893002
२७- सम्भल- 9927734444
२८- महराजगंज- 9580218590
२९- गोंडा- 9450054208
३०- बरेली- 7417434208
३१- वाराणसी- 9458278429
*नोट- यदि किसी जनपद का नाम छूटा हो तो कृपया अपने जनपद के मिशन शिक्षण संवाद समूह में 9458278429 को जोड़कर अवगत करा दें।*
साभारः
मिशन शिक्षण संवाद सहयोगी विमल कुमार
कानपुर देहात

Comments

Total Pageviews