१४७- सबीहा खातून फ़ारुक़ी प्रा० वि० करेली बालकनगर, नयापुरा, प्रयागराज

 *मिशन शिक्षण संवाद*
_दिनांक_
*20-05-2017*
‍♂ _*मित्रो,*_ आज हम आपका परिचय *मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से *जनपद- इलाहाबाद* से बेसिक शिक्षा की _अनमोल रत्न_ बहन *‍सबीहा खातून फ़ारुक़ी प्रा० वि० करेली, बालकनगर* से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक व्यवहार से कबाड़ रूप से चुके कक्षा कक्ष को विशिष्ट अघिगम केन्द्र बना दिया। आपके वात्सल्य ने बच्चों प्रत्येक सुख- दु:ख का साथी बना दिया। जो हम सब के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।
 _तो आइये जानते हैं *‍बहन जी* के लघु किन्तु प्रेरक प्रयास:_
 मैं इस स्कूल में 2011 से ग्रामीण क्षेत्र से स्थानान्तरित हो कर आयी थी। उस समय
जो क्लास मिला मुझे वह एक स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल होता था। मेरी हेड मैडम ने कहा अब ये तुम्हारे हाथ में है। इसे जैसा चाहो बना लो। मैंने उसी दिन कमरे के सभी सामान को व्यवस्था कर उसे सजाना शुरू कर दिया। दूसरे दिन मैंने मैडम से कहा, मैडम मेरा क्लास आकर  देखिए। वह देख के बहुत खुश हुईं,  कहने लगीं, हुनर हो तो कबाड़ भी जगमगा जाए।
आगे मैंने अपना क्लास और अच्छी तरह से सजा लिया था। उस समय 5 लोगों का स्टाफ था। धीरे- धीरे 2014 में मैं अकेले रह गई। 3 साल अकेले स्कूल चलाया। अभी दिसंबर 2017 में एक सहायक आई हैं। अब हमारे विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बहुत अच्छा है।
2 साल से 102 बच्चों को अपने पैसे से स्वेटर बांटी। बच्चों के घर के मेंबर्स की बीमारी दुखी में साथ देती हूँ। इलाज के पैसे के साथ-साथ उनका हाल चाल पूछने जाती हूँ। बच्चे सब हमारे हैं इसलिए हम घर पर भी बच्चों को पढ़ा देती हैं। साथ ही आगे पढ़ने वाली बच्चियों का सहयोग कर देती है। 2015 मै बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला।
 _हम मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से आशा करते हैं कि आने वाले भविष्य में जनपद-इलाहाबाद के सर्व श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में हम बहन जी के विद्यालय का परिचय लिखने का मौका मिलेगा। उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहन जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं!_
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थानक दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
*साभार:* _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
20/05/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews