१२३- अमित शर्मा, प्रा० वि० छोलापुर, राजपुर, कानपुर देहात

📝 *मिशन शिक्षण संवाद*

_दिनांक_
*09-02-2017*

🙋🏻‍♂ _*मित्रों,*_ आज हम आपका परिचय 📝 *मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से _*जनपद- कानपुर देहात*_ से यमुना पट्टी कहीं जाने वाली बीहड़ क्षेत्र में कार्यरत *प्रा0 वि0 छोलापुर राजपुर* बेसिक शिक्षा के 🔷 _अनमोल रत्न_ शिक्षक भाई *अमित शर्मा* जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच से बेसिक शिक्षा के प्रति समाज की सोच बदलने का काम किया है। आपने अपने विद्यालय को चहुँमुखी विकास की दिशा में काम किया जिसमें भौतिक परिवेश, शिक्षण गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत समनवय मिलता है। आज आपके विद्यालय के बच्चे विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि को बड़े ही रोचक ढंग से कर रहे हैं। इन सब कार्यों को देखते हुए, जिस समाज को हमारे बहुत से नकारात्मक सोच रखने वाले शिक्षक साथी असहयोगी और शिक्षक का सम्मान न करने वाला कहते हैं, वही ग्रामीण हर पल अमित जी के सहयोग और सम्मान के लिए तत्पर दिखाई देते हैं।

🤗 _तो आइये जानते है अनमोल रत्न के प्रेरक प्रयास:---_

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1848322878778634&id=1598220847122173

💁🏻‍♂ *प्राथमिक विद्यालय छोलापुर राजपुर, कानपुर देहात*

🙏🏼 मेरी प्रथम नियुक्ति 25/09/2009 को *जिला- रामपुर के प्रा. वि. मझरा बगड़खा, सैदनगर* में हुई थी यहाँ की स्थित बहुत ही दयनीय थी। एक वर्ष बाद यहाँ के बच्चों ने मण्डलस्तर से प्रदेश स्तर खेलकूद में नाम रोशन किया। अब विद्यालय रामपुर जिले का आदर्श विद्यालय में से एक है। 🔙 _मेरा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण 11/7/2013 को कानपुर देहात हो गया था।_ यहाँ पर विद्यालय छोलापुर घर से 85 कि मी दूर मिला तो विद्यालय के पास ही आवास बनाकर रहने लगा। विद्यालय की स्थिति बहुत ही खराब थी बच्चे तो मात्र खाना खाने के लिए आते थे।
😂ग्रामवासी व् बच्चों में व्यवहारिकता और विश्वास की कमी थी। जब घर जा कर संपर्क किया तो अभिभावक बोले की सुनो मास्टर बच्चे बकरियाँ नहीं चरायेंगे तो घर का बच्चन का खर्च कैसे चलेगा। हमने पढ़ाई की कीमत पर चर्चा की और कहा, यदि मैं पढ़ाई का खर्च उठा लूँ तो आप विद्यालय भेजोगे ग्रामवासियो ने हाँ कर दिया। उसके बाद विद्यालय में जो जानवर भेड़े बांधी जाती थी वो प्रबन्ध समिति के द्वारा बांधना बंद कराया। विद्यालय समय के बाद विद्यालय के भौतिक सुंदरता के लिए अतिरिक्त प्रयास प्रारम्भ किया । विद्यालय को सुन्दर बना ही पाया था कि विभागीय सम्बद्धीकरण के कारण मैं यहाँ एक स्कूल से दूसरे स्कूल में कुछ परिवर्तित कर पाता कि तीसरे स्कूल में कुछ परिवर्तन कर पाता बस इसी खेल का शिकार बन गया।तभी उत्तर प्रदेश शासन से आदेश आया सम्बद्धीकरण निरस्त किये जाते है। जिससे हमें पुनः अपने मूल विद्यालय में पहुँचने का मौका मिल गया। ग्रामवासियों को जाग्रत करने हेतु नैतिक विकास के लिए श्री कृष्ण  जी की झांकी निकाली। फिर रुके हुए कार्य को गति दी नवाचार किया। जो इस प्रकार हैं-

१#_विद्यालय में भारतीय संस्कृति के साथ शिक्षा जिसमे तीन बार ॐ ध्वनि के बाद गायत्री मन्त्र प्रातः स्मरण मन्त्र भूमि मन्त्र के बाद मृत्युंजय मन्त्र के उपरांत ईश्वर वन्दना के बाद तीन दिन योग क्रिया ध्यान तीन दिन पी. टी. 🏋🏻व्यायाम के उपरान्त शिक्षाप्रद कहानी समाचार की सुर्खियां राष्ट्रगान ,राष्ट्रगीत

२#_भोजन मन्त्र के साथ भोजन करना भोजन के बाद वज्रासन में बैठाकर किये गए भोजन में कौन- कौन सी विटामिन प्रोटीन आदि बताया जाता है।

३#_बच्चों को खेल खेल में शिक्षा ,योग के साथ शिक्षा दी जा रही है।

४#_हर सत्र में बच्चों को मुफ़्त 5 कापी 2 पेन पेंसिल दी जाती है।

५#_प्रत्येक बच्चे को टाई बेल्ट बैच पहचान पत्र भी विद्यालय की तरफ से मुफ्त दिया जाता है।

६#_प्रबंध समिति के सहयोग से श्रीकृष्ण जी की झांकी में ग्रामवासियों से प्राप्त दान से बच्चों की सांय कालीन शिक्षा गृहकार्य कराने हेतु एक शिक्षित शिक्षक को रखा गया।

७#_बच्चों की शारीरिक स्वच्छता के लिए मैं खुद विद्यालय समय के बाद बच्चों का नाख़ून काटना, कान की सफाई करता हूँ।

८#_शनिवार को बालसभा में बच्चों से गीत, कहानियाँ, पुस्तक की कविताएँ आदि सुने जाते है।

९#_हर तीसरे शनिवार को बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता के साथ उत्साह वर्धन किया जाता है।

१०#_मल्टीमीडिया मोबाइल के प्रयोग से बच्चों को शैक्षिक कहानियाँ ,कविता आदि सुनाये व् दिखाए जाते है।

११#_लघु व् दीर्घ शंका हेतु प्रत्येक कक्षा में तीन टोकन रखे है। वह टोकन लेकर ही जायेगा वापस आने पर रख देगा जिससे बच्चों की भीड़ शौचालय में नही लगती।

१२#_समस्त राष्ट्रीय व् धार्मिक त्यौहारों का विद्यालय में धूम धाम से मनाया जाता है।

१३#_बच्चों व् ग्रामवासियों को विद्यालय में मुफ़्त योग व् आयुर्वेदिक औषधियों का ज्ञान दे कर स्वास्थ्य गाँव का विकास करना है। हमारा उद्धेश्य बच्चों में नैतिक , सांस्कृतिक, शारीरिक , मानसिक विकास के साथ शिक्षा देना ताकि यह बच्चे मानव धर्म पर चल सके।

विद्यालय की उपस्थित 90 से 96% प्रति दिन रहती है।सफलता के लिये दृढ़संकल्प इस संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए। सच्ची सेवा से हर चीज संभव है।

🙏🏼 _धन्यवाद_
*अमित शर्मा*
_प्रा० वि० छोलापुर_
_वि0 खण्ड- राजपुर_
_जिला- कानपुर देहात_

                                                 
👏🏼 _मित्रो आपने देखा कि यदि शिक्षक कुछ परिवर्तन का प्रयास करता है तो समाज के साथ परमात्मा भी उसकी सहायता कर परिवर्तन का पथ सुगम बना ही देता है।_
📝 _*मिशन शिक्षण संवाद* की ओर राजपुर क्षेत्र में परिवर्तन के प्रतीक बने *अमित शर्मा* जी को विद्यालय के सहयोगी परिवार के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!_

👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

👉🏼 *नोटः-* यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो *बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।*

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  *Whatsapp No.*- *9458278429* है।_

*साभार:* _🗣शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
09/02/2017

📝 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

Comments

Total Pageviews