९७- मोबाइल स्कूल, डॉ अनीता मुदगल, श्री श्रृद्धानन्द प्रा० वि० नगर क्षेत्र मथुरा

★अनमोल रत्नों की अनमोल कहानी★
*Mobile_school*
मित्रो काम तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन जब कोई काम समर्पित और सकारात्मक सोच के साथ मानवता को केन्द्र में रख कर किया जाता है तो वह कार्य मानवीय मिशन बन जाता है।
तो आइये जानते है बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न बहन *डॉ अनीता मुदगल जी* के समर्पित और सकारात्मक सोच के मानवीय मिशन *मोबाइल स्कूल* को :--

पति  की नियुक्ति ग्रेटर नोएडा के SPO के  पद पर हैं। इसलिए अवकाश के दिनों में हम वही  रहते हैं। जून माह में मुझे वहाँ लंबा प्रवास करना था मगर मेरे छात्र छात्राओं के बिना  मेरा  मन  ज्यादा  कहीं भी नहीं लगता है। इस लम्बे  अवकाश  में  कैसे  में  अपने  छात्र छात्राओं के बीच  महसूस कर सकूँ। इसके लिए एक विचार  मेरे मन में आया कि नोएडा में इमारतों का  कार्य हमेशा ही चलता  रहता हैं। इन इमारतों में  कार्य करने वाले  मजदूरों के बच्चे  अस्थिर  जीवन  शैली  के कारण  अशिक्षित  रह  जाते हैं। शिक्षा के लिए  इनके  मन  में  ललक  पैदा होना जरूरी हैं कार्य  कैसे  शुरू किया जाये योजना बनाई नाम दिया गया *mobile school* मेरे 10 साल के पुत्र  ने  sites पर जाकर बच्चों से संपर्क किया फिर उनके माता पिता से बातचीत कर उनको स्टेशनरी वितरित कर शिक्षण कार्य  शुरू किया। एक माह के पश्चात  इस कार्य  का बेहतर  परिणाम  आया  बच्चों  में  भी  परिवर्तन  आया। कुछ  बच्चे  स्कूल  से भी  जुड़ गये। सिटी मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह ने प्रयास की सराहना की। मेरा  मानना है कि यह  प्रयास  लंबे समय तक  क्रियान्वित  नहीं  रह सकता था। लेकिन  बच्चों  में  शिक्षा के प्रति एक ललक  पैदा  कर  सका। अब जहाँ भी  अवसर  मिलेगा  यह  कार्य  जारी  रहेगा। क्योंकि --
*पढ़ेगा इंडिया*
*बढ़ेगा इंडिया*

मित्रो आपने देखा कि कैसे शिक्षा और मानवता समर्पित बहन ने एक मानवीय के द्वारा अपने समय को सदुपयोगी बनाया। जो हम सबके लिए अनुकरणीय मिशाल है। अतः मिशन शिक्षण संवाद बहन जी के मानवीय समर्पण को नमन करता है।
मित्रो आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सबेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।
नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का WhatsApp no- 9458278429 है।
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ
 
विमल कुमार
कानपुर देहात
29/11/2016

Comments

Total Pageviews