१०७- श्रृद्धा गौड़, प्रा० वि० बरई खुर्द, भिटौरा, फतेहपुर

📝 *मिशन शिक्षण संवाद*
_दिनांक_
*19-03-2017*

🙋🏻‍♂ _*मित्रो,*_ आज हम आपका परिचय *📝मिशन शिक्षण संवाद* के माध्यम से *जनपद- फतेहपुर* की _💎अनमोल रत्न_ आदर्श शिक्षिका वन्दनीय बहन *👩🏻‍🏫श्रद्धा गौड़ जी* से करा रहे हैं। जिन्होंने हमें एक शिक्षक के कर्तव्य की शक्ति से परिचित कराया। आपने बिना किसी से वाद - विवाद के अपने कार्यों को सफलता और सम्मानित स्थान तक पहुँचाया है।

🤷🏻‍♂जहाँ आज हमारे पास समस्यात्मक पहल करने वाले शिक्षक साथी भी हैं जो सिर्फ हमें सिखाने का प्रयास करते है कि हम क्या करें, कैसे करें, हमारा वह साथ नहीं देते, यह सहयोग नहीं करते हैं, शासन, समाज और सरकार हमें कुछ करने नहीं देते, यह गरीब परिवार के बच्चे हैं इनके अन्दर मानवीय हृदय नहीं पत्थर है। इनके अभिभावक अशिक्षित हैं, इनको अपने बच्चों का ही पता नहीं रहता हैं, जब बच्चे ही नहीं आते तो पढ़ाएं किसको आदि- आदि अनेकों नकारात्मक और समस्यात्मक सोच का पुलन्दा लेकर हम सबको हतोत्साहित करने का असफल प्रयास करते रहते हैं। लेकिन शायद उनको अपने कर्तव्य की शक्ति पर भरोसा नहीं है।

💁🏻जो एक बहन जी ने कर्तव्य की शक्ति का परीक्षण करके हम जैसे हजारों शिक्षकों का सफल मार्गदर्शन कराया है। जिन्होंने हमें सिखाया है कि बच्चे ही इस देश के भविष्य और कल के सम्मानित नागरिक हैं। इन बच्चों के भविष्य के साथ ही हमारा और हमारे देश का उत्थान और पतन जुड़ा है। इसलिए हमें अपने कर्तव्य को पहले और अधिकारों को बाद में रखना चाहिए।

😊 _तो आइये जानते हैं *श्रद्धा बहन* जी के सफल प्रयास:-_

👉🏼 https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1867314563546132&id=1598220847122173

💁🏻 *प्राथमिक विद्यालय बरई खुर्द, विकास खण्ड - भिटौरा, जनपद - फतेहपुर*

🙏🏼 मेरी नियुक्ति इस स्कूल में मार्च- 15 में हुई थी। यहाँ आकर देखा तो यहाँ की स्थिति और परिस्थिति दोनों 😕प्रतिकूल थी। हमने इसको बदलने की सोची और अपने साथी शिक्षकों से बात की तो उन्होंने कहा कि _मैम आप अभी नई आयी हो। यहाँ के लोगों को बदलना बहुत मुश्किल है।_ 😔ऐसा सुनकर मुझे कुछ निराशा हुई। अपने काम आगे बढ़ाने के लिए हमने अपनी क्लास के बच्चों को प्रेम , प्रोत्साहन और पढ़ाई के द्वारा अपने साथ किया। जिससे कुछ समय बाद स्कूल के सारे बच्चे प्रभावित होकर हमारे साथ हो गये और हमारी बातों का समर्थन करते हुए हमारे स्कूल को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में जुट गये। इसके बाद बच्चों को नई- नई गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया। इसके लिए हमने MAD का प्रयोग किया।
_M---- Music_
_A----- Art_
_D----- Drama_
इससे बच्चों के अन्दर पढ़ने की विशेष रुचि जाग्रति हो गयी। इससे अब बच्चे हिन्दी और अंग्रेजी की किताबें पढ़ने के साथ- साथ 📚संस्कृत भी पढ़ने लगे। इसके साथ ही संस्कृत की कविताएं भी याद करके गाकर सुनाने लगे।

इन सब प्रयासों की सफलता के रूप में अगले सत्र के लिए विद्यालय में बच्चों का 2⃣दो गुना नामांकन हुआ। इस समय विद्यालय में बच्चों की संख्या लगभग पौने दो सौ है। 🙋🏻‍♂जिनकी उपस्थिति भी लगभग 80 से 90% तक रहती है। सभी बच्चों के लिए थाली और गिलास खरीदा जिससे बच्चों में घर जाकर बर्तन लाने की आदत खत्म हुई और पूरे समय विद्यालय में बच्चे रुकने लगे। बस इसी तरह से छोटे- छोटे प्रयास हमेशा होते रहते हैं और आगे भी आप सबका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहे।

_🙏🏼धन्यवाद!_
*श्रद्धा गौड़ (प्र०अ०)*
_प्रा० वि० बरई खुर्द,_
_भिटौरा, फतेहपुर_

👏🏼 _मित्रों, आपने देखा कि कैसे एक अनमोल रत्न बहन जी ने बिना किसी वाद- विवाद के केवल अपनी सकारात्मक सोच और कर्तव्य से परिवर्तन को स्थापित कर दिखाया। *📝मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से बहन जी को विद्यालय परिवार सहित बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!_

👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_

*साभार:* _🗣शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
19/03/2017

📝 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

*1-फेसबुक*

@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/

*2- ट्विटर*

(@shikshansamvad): https://twitter.com/shikshansamvad?s=09

*3- यूट्यूब*

https://youtu.be/yl8A_RGC1BM

Comments

Total Pageviews