विद्यालय में लोकतंत्र, प्रणेश भूषण मिश्रा, पू०मा०वि० पठा, महरौली, ललितपुर

*विद्यालय में लोककंत्र*
*प्रथम बार  मतपत्र द्वारा गुप्त मतदान प्रणाली से बाल मंत्रिमंडल (विद्यालयी) के चुनाव सम्पन्न*
===================
उच्च प्राथमिक विद्यालय पठा,महरौनी, जनपद- ललितपुर में 27-07-2016 को बाल मंत्रिमंडल के चुनाव उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुए। शिक्षा में नवाचार क्रियान्वयन में चुनाव में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री पद हेतु नामांकन, चिन्ह वितरण, चुनाव आचार संहिता की प्रक्रिया पूर्वक मतपत्र से मतदान हुआ।
प्रधानमन्त्री पद हेतु वैध 204 के सापेक्ष सर्वाधिक  76 मत प्राप्त करने वाले आशीर्वाद उपाध्याय एवं उप प्रधानमंत्री पद हेतु वैध 199 में से 90 मत पाने वाली कु• कृष्णा विजयी घोषित हुए। कुछ मत अवैध पाए गये जिससे छात्रों को वैध मत डालने के सुझाव  सहायक निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे श्री श्रीप्रकाश दीक्षित , पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष - पूर्व मा• शि• संघ झाँसी (उत्तर प्रदेश) द्वारा दिए गए।
मतदान प्रक्रिया में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने मतदान कर्मी एवं RaiseThyVoice (NGO,पठा) द्वारा मतगणना कर्मी का दायित्व निर्वहन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मुखिया एवं अन्य सदस्यों ने अपेक्षित सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलीम खाँ के साथ समस्त शिक्षक - कृष्ण मुरारी उपाध्याय, संजीव जैन, मुकेश नायक, प्राणेश भूषण मिश्रा, महिमा जैन, रामलाल कुशवाहा, प्रीति एवं बृजेश जी ने उपर्युक्त प्रक्रिया में सहयोग किया।
***** उपर्युक्त ऐतिहासिक, अपूर्व  मतपत्र द्वारा निर्वाचन से बाल सरकार गठन करवाने का उद्देश्य - छात्रों में लोकतंत्रात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने एवं आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना है।
 चुनाव प्रक्रिया चित्रों में


साभारः प्रणेश भूषण मिश्रा ups, पठा
*अपने नवाचार और विद्यालय की गतिविधियों को भेजने के लिए मिशन संवाद का WhatsApp no- 9458278429*

Comments

Total Pageviews