गुल्लक का गृहकार्य, ऋचा मौर्य प्राथमिक विद्यालय नयागाँव हरदोई
😃गुल्लक का गृहकार्य😃
आज मैंने आने विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई सम्बन्धी गृहकार्य 🏨 के साथ साथ एक और भी उत्सुकता भरा कार्य दिया गया।जिससे उनको गृहकार्य बोझिल न लगे और स्कूल खुलने पर स्कूल आने के लिए उत्सुक हो।
सर्वप्रथम एक नन्हा पौधा🌳 जो मैंने अभी कुछ ही दिन पहले लगाया था,उसकी देखभाल का काम एक छात्रा को दिया गया उसको वह पौधा घर ले जाने को दिया और कहा कि वह उसमे रोज पानी डालेगी और पौधे का ध्यान रखेगी और जुलाई में जब स्कूल आएगी तो पौधा लेकर आएगी।
इस तरह से उसमे पौधो के प्रति देखभाल की भावना का विकास होगा।
फिर दूसरा मैने स्कूल में रखी कुछ बेकार वस्तुओ से कुछ गुल्लकें बनाई और सहमति के आधार पर कुछ बच्चों को गुल्लक दी गयी और उनको बोला कि वे छुट्टियों में अपने पैसो की बचत करेंगे और गुल्लक में पैसे इकट्ठा करेंगे और जुलाई में जब स्कूल आएंगे तब हमको दिखाएँगे की कितनी बचत हुई फिर वे उन रुपयों से अपना जरूरी सामान खरीद सकते,इसी के साथ सभी बच्चो को बचत करने के लिए प्रेरित किया गया और यह बोला की सभी लोग अपने ख़र्चे में से रुपये बचाएँगे और फिर जुलाई में सभी के लिए स्कूल में गुल्लक बनावाई जाएगी।
इसके साथ बच्चों को क्राफ्ट कार्य करने के लिए भी कहा गया कि जिस तरह से स्कूल में बेकार वस्तुओं से कुछ न कुछ सामान बन जाता है वैसे भी वो लोग भी घर मे कोशिश करें।
अंत मे मई माह के बच्चो का जन्मोत्सव मनाया गया और सभी को बोला कि छुट्टियों में खूब पढ़ाई करना है और अपने सभी साथियों को पढ़ाई करने में मदद भी करना है। इसी के साथ सभी को छुट्टियों की शुभकामनाएँ दी गई ।
साभार:-
ऋचा मौर्य
प्राथमिक विद्यालय नयागाँव शाहाबाद
हरदोई
संकलनकर्ता:-
टीम मिशन शिक्षण संवाद
मिशन शिक्षण संवाद के फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार
देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-
1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
4- ट्विटर
@ https://twitter.com/shikshansamvad
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
Comments
Post a Comment