कोशिश परिवर्तन की, महेश कुमार, पू०मा०वि० बूढ़ा, बर्डपुर
कोशिश परिवर्तन की
मैं महेश कुमार MSc, BPed, SBTC 2009, मेरी प्रथम नियुक्ति प्रा० वि० परसा चौबे में प्रथम हुई थी। इसके बाद 4 फरवरी 2010 को प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर में नियुक्ति हुई।
मेरा सदैव एक प्रयास रहा कि नवाचार में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति 90% रहे। इस सत्र में मैंने इसी से जुड़ा कार्य किया जिसका परिणाम ये हुआ कि कुल नामांकन 70 था और स्कूल में कार्य करने के बाद नामांकन 118 हुआ और उपस्थिति बढ़ी और सत्र 2010 -11 में स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय में नामांकन 186 पर बच्चों की उपस्थिति 90 थी, प्रयास किया और अगले सत्र 2011-12 में 311 बच्चे हुए।
अगले सत्र में पुनः 2012-13 में 343 नामांकन और उपस्थिति 320 की रही।
पहली बार सत्र 2013-14 में उत्कृष्ट अध्यापक का मतदान के माध्यम से चयन बीएसए श्री राम सिंह के द्वारा तथा सत्र 13-14 में ही NEUPA Documentation में पहली बार 250 शब्द की ग्राफ्टिंग के विषय पर "प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर अन्य विद्यालय से अच्छा क्यों" पर भी सम्मानित किया गया।

इसी सत्र में “जनसंदेश टाइम्स में छपा की प्राइवेट विद्यालय को आइना दिखा रहा सरकारी प्राथमिक विद्यालय”
प्राथमिक विद्यालय की गहन जाँच में बी०एस०ए० ने पाया कि वास्तव में इस विद्यालय के बच्चे बहुत अच्छे हैं। सवालों के सही जवाब मिलने पर बी० एस० ए० बहुत खुश हुए।
अमर उजाला की खबर आयी कि “बी०एस०ए की परीक्षा में पास हुआ प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर और राज्य पुरस्कार से पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव।”
पुनः कारवाँ थमा नहीं और नवंबर 2013 में दिल्ली में सम्मान मिला और पुनः दैनिक जागरण की खबर मिली की “गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक चयनित” अभी अभियान थमा नहीं कि 25 जनवरी को NCERT की टीम द्वारा इस विद्यालय की गहन जाँच की गयी और 26 जनवरी 2014 के समाचार पत्र में आया कि “नेशनल टीम ने किया प्रसिद्ध विद्यालय की जाँच” और उस दिन नामांकन के सापेक्ष मिले 95 प्रतिशत उपस्थिति 392 में 380 उपस्थिति थी।
फिर सत्र 2014-15 में पदोन्नति हुई उसके बाद उसके बाद जो विद्यालय मिला वह भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या ठाठर था जहांँ पर कुल उपस्थिति 216 में 120 छात्रों की थी।
सत्र 2015-16 में कुल नामांकन 270 हुआ और प्रयास चलता रहा प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ जूनियर विद्यालय का भी कार्य सतत् हो रहा था।
5 सितंबर 2016 को प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर को मिला 120000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र परंतु खंड शिक्षा अधिकारी ने मेरे इन प्रयासों का मजाक उड़ाया और किसी दूसरे शिक्षक को ले जाकर पुरस्कार दिलवाया और जब इस की खबर बी०एस०ए० जगदीश प्रसाद शुक्ल को हुई तो उन्होंने शिक्षक दिवस के दिन ही उत्कृष्ट कार्य के लिए मुझे प्रशस्ति पत्र दिया तब तक मैंने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण करा लिया। तब मुझे लगा कि अब मेरा समय इस जनपद में पूरा हो गया है।
मन में बहुत दुख होता है जब आपके कार्य की सराहना का श्रेय किसी और को मिलता है।
मन में बहुत दुख होता है जब आपके कार्य की सराहना का श्रेय किसी और को मिलता है।
पुनः हौसले टूटे नहीं और अगले महीने जनपद सिद्धार्थनगर में प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा में अपना कार्य करना शुरु कर दिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ा में मैंने अपने पास से लोहे का दरवाजा और कमरों की टूट-फूट को सही करवाया।
गेट और दो कमरा की फर्श भी अपने पास से बनवायी। अभी वर्तमान में कुल 107 नामांकन है और सबसे अधिक बच्चे स्कूल आते हैं जिनमें 65 बच्चों का आधार है और 42 बच्चों का आधार बनना बाकी है।
विद्यालय तो अब मुझे लगता है कि रेगिस्तान में भी मिल जाए तो हरियाली आ सकती है, बस मेहनत और लगन होनी चाहिए। मेरी बस एक ही ख्वाहिश है कि भारतवर्ष में जिस किसी भी विद्यालय में रहूँ मेरे विद्यालय में सरकारी नौकरी करने वाले के बच्चे पढ़ें।

जय हिंद, जय शिक्षक
महेश कुमार
UPS बूढ़ा, बर्डपुर, सिद्धार्थनगर
मिशन शिक्षण संवाद के फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-
UPS बूढ़ा, बर्डपुर, सिद्धार्थनगर
मिशन शिक्षण संवाद के फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-
1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
4- ट्विटर
@ https://twitter.com/shikshansamvad
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
Comments
Post a Comment