अथातो घुमक्कड़ी जिज्ञासा,ज्योति कुमारी जी,भदोही
अथातो घुमक्कड़ी जिज्ञासा
🌠
🌠
🌠
मुझे नॉर्थन एजुकेशनल वर्कशॉप में अपने प्रदेश को प्रस्तुत करने का अवसर माननीया ललिता प्रदीप जी द्वारा मिला जो कि बड़े सौभाग्य की बात है। इस अवसर को मैंने और श्वेता जी ने पूरी ईमानदारी से निभाया तथा उसके उद्देश्य की पूर्ति हेतु जो भी बन पड़ा किया गया। इस वर्कशॉप के बाद मेरी जिज्ञासा हुई की कहीं घूम आते हैं ,तो हिमाचल प्रदेश के काफी स्थान मैं पहले ही घूम चुकी हूँ ,इस बार मनाली जाने का विचार आया ।
मैं चंडीगढ़ वर्कशॉप के बाद मनाली आ गई पहले दिन तो मनाली ही विश्राम किया और स्थानीय जगहों पर घूमकर अगले दिन के लिए सोलांग वैली की टिकट बुक करा ली ।मनाली का मौसम इतना अच्छा था कि वर्कशॉप की सारी थकान उतर गई । जब अगली सुबह मैं सोलांग वै्ली के लिए बस से निकली तो एक मन में एक प्रबल इच्छा जाग्रत हुई की काश कोई प्राथमिक विद्यालय देखने को मिल जाये वहां के बच्चों से बात करने को मिल जाये । पर प्रतीत हो रहा था यह सम्भव नहीं है । पर कहते हैं जिसे दिल से चाहो उसे कुदरत भी मिलाने की कोशिश करती है कुछ यही चरितार्थ मेरे साथ भी हुआ । बस एक प्राचीन गायत्री माता मंदिर के पास रुकी दर्शन करने के उपरांत जब बाहर निकली तो कुछ नन्हें मुन्ने बच्चों को यूनिफार्म में खेलते देखा तो मन में इच्छा और प्रबल हो गई मैं जब अंदर गई तो पार्क जैसा दिखा तो लगा की बच्चे यूँ ही खेल रहे होंगे पर जब उन बच्चों को बुलाया तो ज्ञात हुआ की मंदिर के पीछे ही प्राथमिक विद्यालय है यह उसी विद्यालय के बच्चे हैं । फिर तो अहसास हुआ की शायद आज ऊपर वाले से कुछ और माँगा होता तो मिल जाता । उनके अध्यापक से बात की उन्होंने सभी योजनाओं के विषय में जानकारी दी बच्चों से बात की उनके साथ तस्वीरें ली । बहुत ही सुखद अनुभूति हुई । अब लगा की यात्रा का उद्देश्य पूर्ण हो गया । जितना आनन्द पैराग्लाइडिंग में नहीं आया उतना इनसे बात करने में आया।
मन बावरा ही होता है जो धुन लग ,जाये उसी को बस ढूंढता है......
संकलन--
ज्योति कुमारी
सहयोगी मिशन शिक्षण संवाद
ज्योति कुमारी
सहयोगी मिशन शिक्षण संवाद
आभार---
टीम मिशन शिक्षण संवाद....
टीम मिशन शिक्षण संवाद....
मिशन शिक्षण संवाद के फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार
देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-
1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
4- ट्विटर
@ https://twitter.com/shikshansamvad
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
@ https://youtu.be/aYDqNoXTWdc
अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।
Comments
Post a Comment