हिंदी दिवस

14 सितम्बर है आज,
हिंदी दिवस मनाते आज।
भारत माँ की बिंदी है,
जिस पर हमें बहुत नाज।

संविधान सभा में घोषणा हुई,
देवनागरी लिपि में लिखी गई।
भारत की अधिकारिक भाषा है,
अधिकारिक भाषा गणराज्य है।

हिंदी है दिल से जुड़ी हुई,
भावनाएँ जिसमें भरी हुई।
हमारी संस्कृति से है जुड़ी हुई,
वास्तविक पहचान है जुड़ी हुई।

संस्कृति और मूल्यों को अमर करें,
हिंदी में ही अभिव्यक्ति करें।
हिंदी दिवस है देश से जुड़ा,
देशभक्ति से भरा हुआ।

हिंदी दिल के करीब रहे,
चाहे कितना ही जतन करें।
भारत की शान है हिंदी,
भारत के मस्तक की बिंदी।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews

1164411