३६८~ कालीचरन (प्र०अ०) उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा, पिहानी, हरदोई

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- हरदोई से शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित शिक्षक भाई कालीचरन जी एवं उनके सहयोगी विद्यालय परिवार की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से करा रहे हैं। आपके विद्यालय के उत्थान में किए गये सकारात्मक एवं समर्पित प्रयासों ने समाज में विद्यालय को विश्वास का प्रतीक बना दिया। जिससे आज निजी विद्यालयों की चकाचौंध को को भूल कर बच्चे आपके विद्यालय की ओर लगातार वापस आ रहे हैं। आपके प्रयास हम सभी शिक्षकों के लिए गर्व एवं गौरव के प्रतीक हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2428413084102941&id=1598220847122173

श्री कालीचरन (प्र०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा, पिहानी, हरदोई

नामांकन मार्च: 2017- 216
नामांकन अगस्त: 2019- 306

📋विद्यालय की पूर्व स्थिति:- बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत ही निम्न था। नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति बहुत कम थी। विद्यालय की हालत बहुत ही खराब थी। दीवारों पर प्लास्टर टूटा था। विद्यालय की हालत बहुत ही खराब थी। विद्यालय में कोई अपने बच्चों का नामांकन कराना पसन्द नहीं करता था।

📋किये गए प्रयास:-

👉1- विद्यालय में गतिविधि आधारित मनोरंजनात्मक शिक्षा की व्यवस्था एवं मारकर बोर्ड का प्रयोग।
👉2- विद्यालय का सुंदरीकरण किया गया। आकर्षक पेंटिंग, गमले, पर्दे, पंखे, मैट, साज सज्जा आदि।
👉3- आर्ट एंड क्रॉफ्ट की शिक्षा।
👉4- स्कॉउट गाइड की शिक्षा।
👉5- नियमित खेल- कूद, नृत्य, योगा की कक्षाएं।
👉6 -प्रार्थना सभा में म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग, पेपर की खबरे, सामान्य ज्ञान की व्यवस्था।
👉7- समय- समय पर शैक्षिक भ्रमण:- नवोदय विद्यालय, सांडी पंक्षी विहार, धोविया आश्रम आदि का शैक्षिक भ्रमण











📋विद्यालय एवं बच्चो की उपलब्धियाँ :-
👉1- 2015 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंत्याकक्षरी में प्रथम स्थान।
👉2- 2017 मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो-खो में द्वतीय स्थान।
👉3- सांडी पंक्षी महोत्सव- 2019 निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
👉4- जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में चक्का फेंक, लम्बीकूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, निबन्ध में प्रथम, पी टी, योगा, जिम्नास्टिक, कबड्डी में द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान।
👉5- जिला स्तरीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
👉6- मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विद्यालय को प्रशस्ति पत्र।
👉7 पॉलीथिन मुक्त अभियान के लिए विद्यालय को प्रशस्ति पत्र
👉8- वर्ष- 2019 में ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार
👉9- विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति, शैक्षिक स्तर में सुधार, नामांकन में वृद्धि, अभिभावकों की सहभागिता आदि।
👉10- प्राइवेट स्कूलों से नाम पृथक करवा कर अब सरकारी विद्यालय में बच्चे नाम लिखा रहे है नामंकन में लगातार वृद्धि हो रही है।





📋शिक्षक विद्यालय परिवार की उपलब्धिया:-
👉1- विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री *कालीचरन जी* को जिला अधिकारी द्वारा 2019 में उत्कृष्ट अध्यापक का पुरस्कार।

साभार: Satyendra Yadav
UPS Itara, Block- Pihani, Hardoi

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
16-09-2019

Comments

  1. बहुत बहुत धन्यवाद
    विमल सर
    मिशन शिक्षण संवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews