३६९~ सुशीला चौधरी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नरहौली प्रथम, मथुरा

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- मथुरा से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन सुशीला चौधरी जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है जो हम सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय प्रयास है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2433348696942713/

मैं श्रीमती सुशीला चौधरी (प्रधानाध्यापिका)
प्राथमिक विद्यालय नरहौली प्रथम विकास खंड- मथुरा, जनपद- मथुरा उ० प्र० से।
नियुक्ति वर्ष - 28-12-1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति वर्ष - 24-02-2009

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती.... और
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

👉विद्यालय में समस्याएं:-
▪मेरे आने से पूर्व विद्यालय की भौतिक स्थिति ठीक नहीं थी। विद्यालय भवन जर्जर था और जल भराव की समस्या थी।

👉समस्या समाधान के प्रयास:-

▪सर्वप्रथम मैंने प्रधान जी का सहयोग लेकर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजू राणा जी को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया और विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए प्रार्थना की, परिणामस्वरूप विद्यालय भवन नया बनाया गया। चाहरदीवारी, शौचालय, रसोईघर और समरसेबिल पंप लगवायी एवं शौचालय में पूरी फिटिंग करायी गयी।
▪प्राथमिक विद्यालय नरहौली प्रथम वर्तमान में सभी संसाधनों से परिपूर्ण है। वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 212 है।
▪विद्यालय को बेहतर बनाने में विभाग के साथ-साथ मैंने स्वयं से भी सहयोग किया। मेरा बस एक ही लक्ष्य था - *भौतिक और शैक्षिक दृष्टि से विद्यालय को बेहतर बनाना।*



👉विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता:-
▪विद्यालय में R.O Plant ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी के सहयोग से लगा।
▪श्री छतर सिंह जी (परियोजना अधिकारी) C.N.D.S. जल निगम द्वारा बिजली की फिटिंग, पंखा, एलईडी बल्व और बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गयी।
▪समाज सेवी संस्था *उज्जीवन* द्वारा चाहरदीवारी के ऊपर कांटेदार लोहे के तारों से विद्यालय को सुरक्षित किया साथ ही विद्यालय को एक पानी की टंकी और पाँच पंखे भी दिये।

👉बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास:-
▪विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति, ठहराव और नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान के अंर्तगत रैली निकाल कर अभिभावकों से संपर्क किया गया और इस कार्य में मां समूह और विद्यालय परिवार का सहयोग मिला।

👉विद्यालय गतिविधियाँ:-

♦रूचिपूर्ण उत्साहवर्धक शैक्षिक गतिविधि।
♦प्रेरणादायी प्रार्थना सत्र।
♦सुव्यवस्थित ढंग से भोजन व्यवस्था।
♦बाल सभा का आयोजन और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन।
♦प्रतिमाह छात्र छात्राओं जन्मदिन आयोजन।
♦सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को पुरस्कृत करना।
♦बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान।
♦छात्र- छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाना।












👉विद्यालय की उपलब्धियां - - -

♦ब्लाक स्तर पर आयोजित शैक्षिक मेले में छात्र- छात्राओं द्वारा तैयार की गयी सामग्री से स्टाल लगायी गयी। इस कार्य हेतु आदरणीय डायट प्राचार्य डाॅ मुकेश अग्रवाल जी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
♦मिशन कोशिश के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार आदरणीय C.D.O सर और डायट प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया।
♦मिशन कोशिश के अंतर्गत विद्यालय को दो बार उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान प्राप्त हुआ।

♦जनपद मथुरा में आदर्श संस्कारशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक से आदर्श शिक्षा रत्न का सम्मान प्राप्त हुआ।












♦साभार - - -
श्रीमती सुशीला चौधरी
प्रधानाध्यापिका
प्राथमिक विद्यालय नरहौली प्रथम, मथुरा

संकलन - - -
डाॅ० अनीता मुदगल
मिशन शिक्षण संवाद मथुरा

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
22-09-2019

Comments

Post a Comment

Total Pageviews