३६६~ प्रियंका पांडे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनाकोर, विकास क्षेत्र- ललौरीखेड़ा, जनपद-पीलीभीत, उत्तर प्रदेश- 262001

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- जनपद पीलीभीत से सकारात्मक सोच की धनी अनमोल रत्न शिक्षिका बहन प्रियंका पांडे जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से, बिना किसी नकारात्मकता और आलोचना के, शिक्षण की विविध विधियों द्वारा अपने विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक है।।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय सकारात्मक प्रयासों को:-

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2424220554522194/

मैं प्रियंका पांडे
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनाकोर, विकास क्षेत्र- ललौरीखेड़ा,
जनपद-पीलीभीत, उत्तर प्रदेश- 262 001 से।
नियुक्ति तिथि 02-09-2015
पद - सहायक अध्यापक

📋प्रयास परिवर्तन के:-

👉1- ईको क्लब का गठन - जिसमें 51 सक्रिय बच्चों को सदस्य बनाया गया।इसके अंतर्गत उनको बैच भी दिए गए तथा विद्यालय परिसर में इको गार्डन भी स्वयं तैयार किया गया।
👉2- जब मेरी नियुक्ति हुई तब परिसर में मात्र 3 अशोक के पेड़ थे और अब परिसर में छायादार पेड़, फूलों व सब्जियों के पौधे इत्यादि मौजूद हैं।

 
👉3- विद्यालय की दीवारों पर मेरे द्वारा बनाई गई बहुत से महापुरुषों की पेंटिंग विवरण सहित व अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं। कुछ बेकार दीवारों को पेंटिंग द्वारा नवीनतम ढंग से जीवंत किया गया है।


👉4- बेकार पड़े स्टोर रुम को विज्ञान प्रयोगशाला के रूप में तैयार किया गया।
👉5- मीना मंच का गठन व प्रत्येक शनिवार को सक्रिय संचालन।


👉6- सुबह की सभा पर विशेष ध्यान। इसके अंतर्गत गायत्री मंत्र, प्रार्थना, सुविचार, प्रतिज्ञा, स्वच्छता व स्वास्थ्य के अंतर्गत सामाजिक/व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच सुझाव विशेष दिन का आयोजन इत्यादि का संचालन किया जाता है।














👉7- दल परिषद के गठन के अंतर्गत 3 Houses (tri colour ) बनाए गए हैं।
एकलव्य हाउस (केसरिया)
टेरेसा हाउस (सफेद)
शास्त्री हाउस (हरा)
head boy/head girl , house captain, sport captain, monitors इत्यादि पदों पर बच्चों का चयन करके। उनको उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया।
👉8- बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें लगभग 30 से 35 बच्चे जुड़े हैं ताकि विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियों को उनके परिवार वाले, पड़ोसी इत्यादि भी देख सके।






👉9- गांव के परिवेश देहाती भाषा को दूर करने का नित्य प्रयास किया जाता है।
👉10- स्वयं तैयार की हुई कंप्यूटराइज स्टूडेंट डिटेल्स, लेटर हेड, बच्चों के आई कार्ड, पीटीएम रिपोर्ट इत्यादि उपलब्ध हैं।
👉11- बच्चों में पढ़ाई में रुचि लाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां विद्यालय में कराई जाती हैं। जैसे इंग्लिश एक्शन सॉन्ग, quiz कंपटीशन, इंडोर गेम्स, सांस्कृतिक गतिविधियां इत्यादि।
👉12- ICT का प्रयोग अधिक से अधिक करना।
👉13- बच्चों को विकासखंड तथा जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और उन्हें सीखने के अवसर प्राप्त हों।
👉14- नामांकन वृद्धि दर
2015-16–62
2016-17–82
2017-18–107
2018-19–127
2019-20–136

संकलन सहयोग: राजवीर सिंह प्रभाकर
मिशन शिक्षण संवाद पीलीभीत

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
11-09-2019

Comments

Total Pageviews