फ्रेंडशिप डे
दोस्ती शब्द है बड़ा अनमोल
जीवन में इसका अलग ही रोल
सुख- दुख में काम आते
सच्चे दोस्त हर पल साथ निभाते।।
बिन कहे जो सब समझ लेते
आँखों से ही मन की बात पढ़ लेते
दुखी हो जाए कभी जो मन
रोते हुए को भी दोस्त हँसा देते।।
हमारे जीवन की बगिया में
खुशियों की फूल खिलाते
जो भटक कभी हम जाते
दोस्त सच्ची राह दिखाते।।
सच्चे दोस्त बड़ी किस्मत से मिलते
वह हर कदम पर साथ चलते
प्रेम और त्याग के धागे से बँधे होते
दोस्ती के रिश्ते बड़े पक्के होते।।
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।

Comments
Post a Comment