डॉ0 प्रफुल्ल चंद्र राय व महानुभाव पिंगली वेंकैया नायडू
आज है बहुत ही प्यारा दिन,
हुईं अवतरित दो महान विभूति।
प्रथम थे हमारे पिंगली वेंकैया जी,
द्वितीय डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय विभूति।।
पिंगली जी को था अनेक विषयों का ज्ञान,
प्रफुल्ल चंद्र राय जी रसायन विज्ञान के ज्ञाता।
उर्दू और जापानी भाषा के अध्येता वेंकैया,
राय जी फारसी अंग्रेजी के महान ज्ञाता।।
कपास की फसल पर पिंगली जी ने,
कई किस्मों का अध्ययन किया था।
था लगाव भूविज्ञान और कृषि क्षेत्र से,
हीरे की खदानों का भी ज्ञान पाया था।।
सादा जीवन उच्च विचार वाले,
थे हमारे डॉ0 प्रफुल्ल चंद्र राय जी।
प्रथम रसायन शास्त्र के प्रवक्ता,
रसायन उद्योग की नींव डाली आपने जी।।
वेंकैया जी ने झंडे का सुझाव दिया,
लाल रंग और हरा रंग का था झंडा।
गांधी जी के कहने पर वेंकैया जी ने,
सफेद रंग शामिल करके बनाया झंडा।।
प्राप्त किया था रसायन शास्त्र का अध्ययन,
डॉक्टर ऑफ साइंस उपाधि रायजी को थी मिली।
प्रोफेसर रहे कोलकाता विश्वविद्यालय में,
परंतु रसायन का क्षेत्र कभी छोड़ा नहीं।।
रचयिता
गीता देवी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,
विकास खण्ड- बिधूना,
जनपद- औरैया।

Comments
Post a Comment