ई-पाठशाला की पोटली

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ओ,

ई-पाठशाला की पोटली खोलो।

इसमें से अंग्रेजी सीखो,

सुन-सुन कर अंग्रेजी बोलो।।


अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ओ,

इस पोटली को रोज-रोज खोलो।

देख-देख कर खूब लिखो,

लिख-लिख कर फिर याद करो।।


अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ओ,

अनमोल धन शिक्षा को मानो।

इस धन बिन जीवन फीका जानो,

हर हाल शिक्षा लेने की ठानो ।।


अ, आ,इ, ई, उ, ऊ, ओ,

शैक्षिक एप उपयोगी जानो।

गुरूओं की बातों का मान करो,

नत्-नत् हो गुरूओं से सीखो।।


रचयिता 
प्रतिभा भारद्वाज,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यामिक विद्यालय वीरपुर छबीलगढ़ी,
विकास खण्ड-जवां,
जनपद-अलीगढ़।

Comments

Total Pageviews

1164062