स्वतन्त्रता का पर्व

स्वतन्त्रता का हम सब पर्व मनाएँ

आजादी के रंग में रंग जाएँ

कोई भेद भाव ना हो मन में

देश प्रेम कण-कण में बस जाए।।


शान से झण्डा सब फहराएँ

धूमधाम से सब जश्न मनाएँ

क्रांतिकारी और देशभक्तों की

आज हम सब वीरगाथा गाएँ।।


कहीं ना हो अशिक्षा का अंधेरा

ऐसा ज्ञान का दीप जलाएँ

कोई न सोए भूखा यहाँ पर

ऐसा भारत देश हम बनाएँ।।

 

रहें विचारों से हम आजाद

जाति धर्म का भेद मिटाएँ

देश की उन्नति में सहयोग देकर

सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता दिवस मनाएँ।।


स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक बधाई


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1164170