५१९~ चन्द्रकला, इं.प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला वैश, विकासखण्ड - ऐरवाकटरा, जनपद - औरैया, उत्तर प्रदेश।

 🏅अनमोल रत्न🏅 


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद औरैया की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन श्रीमती चन्द्रकला जी से करा रहे हैं जिन्होंने दृढ़च्छाशक्ति के बल पर जनपद के सुदूर सीमावर्ती ब्लाॅक के विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनाने में सफलता हासिल की। 

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को :- 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3014267822184128&id=1598220847122173

👉1- शिक्षक का परिचय :  

चन्द्रकला (इं.प्रधानाध्यापक)

प्राथमिक विद्यालय नगला वैश, विकासखण्ड - ऐरवाकटरा, जनपद - औरैया, उत्तर प्रदेश। 

प्रथम नियुक्ति : वर्तमान विद्यालय में दिसम्बर 2014 को हुई थी। 

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :

A - विद्यालय ज्वाइन करने के समय विद्यालय परिसर में कोई हरियाली और छाया का प्रबन्ध अर्थात पेड़-पौधे नहीं थे। केवल चारों ओर ऊसर मिट्टी थी। 

▪️सबसे पहले स्वयं के प्रयास से लगभग 70 ट्राली खेतों की उपजाऊ मिट्टी विद्यालय परिसर में डलवायी। 

▪️विभिन्न प्रकार के बड़े-बड़े पौधे लाकर रोपित किये। 

▪️स्वयं के खर्चे से विद्यालय में बोरिंग करवायी। 

▪️सबमर्सिबल मोटर लगाई।

▪️जन-जन को शिक्षा की महत्ता से अवगत कराने की मुहिम जारी रखी। 

▪️समाज के सम्भ्रान्त लोगों को विद्यालय से जोड़ने का निरन्तर प्रयास किया। 

▪️बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने का प्रयास हमेशा जारी। 





👉3 - किए गये प्रयासों का परिणाम :

A▪️नामांकन पहले भी 130 के लगभग ही रहता था लेकिन उपस्थिति अत्यन्त कम। 

B▪️अब नामांकन 165 - 170 के बीच ही रहता है और उपस्थिति 80-90% हमेशा रहती है। 

👉4 - विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :

  ▪️C - विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ चारित्रिक विकास हुआ है। 








👉5 - विद्यालय की प्रेरक गतिविधियां :

▪️बच्चों को गतिविधि, खेलकूद आधारित शिक्षा के साथ व्यवहारिक व स्व-अनुभव से करके सीखने का अधिकाधिक मौका दिया जाता है। 

▪️समस्त बच्चों को योगाभ्यास के साथ बालिकाओं को विशेषकर आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है। 

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :

▪️पहले विद्यालय में गाय, भैंस, बकरी विद्यालय समय में भी घूमती रहती थीं, सहयोगी शिक्षक श्री सन्दीप कुमार, श्री हरिगोन्द जी व श्री शिवम कौशल जी के अमूल्य योगदान से धीरे-धीरे अभिभावकों का विश्वास जीतकर आज विद्यालय विकासखण्ड स्तर पर शिक्षा, सुव्यवस्था और अनुशासन के साथ सामाजिक विश्वास का केन्द्र बन चुका है ।

▪️अब विद्यालय में अनेक शोभादार, छायादार, फलदार और औषधीय पेड़-पौधे उपलब्ध हैं। 

  ▪️सभी शिक्षक बच्चों के साथ परिवार जैसा स्नेहपूर्ण व्यवहार करते हैं। 

👉 7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :  हम शिक्षकों पर सिर्फ अध्ययन-अध्यापन ही नहीं बल्कि देश के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी है । 

👉8 - शिक्षक समाज के लिए सन्देश :

▪️बेसिक शिक्षा एक प्रयोगशाला बन गयी है परन्तु आपको भटकना नहीं है उद्देश्य पर ध्यान लगायें। 

          जय हिन्द, जय भारत 

                 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

                         साभार 

                      🙏

             चन्द्रकला, इं प्रअ

प्राथमिक विद्यालय नगला वैश 

विख - ऐरवाकटरा 

जनपद-औरैया, (उप्र) 


संकलन - ज्ञान प्रकाश

टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार

18-08-2021 


नोट : मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9459278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Post a Comment

Total Pageviews