स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें

स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें।।
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।
चिंता को हम दूर भगाएँ,
मन में अच्छी सोच बढ़ाएँ।
चित्त उत्तम सदा बनाएँ,
अच्छी सोच सकारात्मकता लाये।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें,
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।
रोज नहाकर खाना खाएँ।
खाना खाकर कुल्ला करते।
रोज शाम को टहलने जाते।
शुद्ध हवा हम तन में लाएँ।।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें।
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।।
भोजन का है रखना ध्यान।
चबा चबाकर भोजन करना।
जितने मुँह में तुम्हारे दाँत।
उतनी बार चबाएँ भोजन।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें,
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।
साफ-सफाई सदा रहे।
गंदगी से हैं बनते रोग।
कूड़ा कूड़ेदान में है सदा।
पर्यावरण भी स्वच्छ रहे सदा।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें।
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।।
कुदरत का अनमोल नजारा।
स्वस्थ शरीर और सुंदर काया।
स्वस्थ शरीर में श्रेष्ठ विचार।
सुखद जीवन का यही आधार।
स्वस्थ बने हम स्वस्थ रहें,
हम सब मिलकर स्वस्थ रहें।

रचयिता
प्रतिभा शर्मा,
सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर,
विकास क्षेत्र व जनपद हापुड़।

Comments

Total Pageviews