नृत्य दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता।
 जन साधारण को जागरूक करता।

भरतनाट्यम, कथककली या हो कुचीपुड़ी,
रिफॉर्मर जॉर्ज के जन्म दिन की यादें जुड़ीं।

जीन जॉर्ज ने लिखी एक थी किताब,
नृत्य की बारीकियाँ इसमें बेहिसाब।

केलुचरण को मिला ओडिसा नृत्य पदम विभूषण,
मल्लिका साराभाई का कुचिपुड़ी अपना आभूषण।

 विरजू महाराज ने पाये अनेक सम्मान,
 भरतनाट्यम को रुक्मणि ने दिया मान।

केरल   से  था  कथकली आया,
ओड़िया ने उड़ीसा से नाम कमाया।

कुचिपुड़ी   आंध्रा  से   चला,
मणिपुर की तो मणिपुरी  कला।

भारतीय नृत्य के तरीके अनेक,
सब  नृत्य  के  रूप  हैं  एक।

नृत्य करना  है  सुन्दर  काम,
मन मष्तिष्क को देता आराम।

रचयिता
नन्दी बहुगुणा,
प्रधानाध्यापक,
रा० प्रा० वि० रामपुर,
विकास खण्ड-नरेन्द्रनगर,
जनपद-टेहरी गढ़वाल,
उत्तराखंड।

Comments

Total Pageviews