पढ़ो किताबें, सुनो किताबें

पढ़ो किताबें, सुनो किताबें,
लिखो किताबें, जिओ किताबें।

प्रातः उठकर सबसे पहले,
छुओ किताबें, पढ़ो किताबें।

सच्चा-अच्छा बनना है तो,
पढ़ो किताबें, गुनो किताबें।

जीवन अगर बदलना है तो,
मित्र बनाकर रखो किताबें।

जीवन सूरज सा चमकेगा,
साधक बनकर पढ़ो किताबें।

मरकर भी जीना है तो फिर,
पढ़ो किताबें, लिखो किताबें।

सुंदर - सुंदर भाव समेटे,
चुनो किताबें, पढ़ो किताबें।

छोटी - बड़ी समस्याओं का,
समाधान हैं सुनो किताबें।

ज्ञान और विज्ञान की पोषक,
तन्मय होकर पढ़ो किताबें।
           
रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।

Comments

Total Pageviews