अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया

अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया,
आज भी याद करते हैं, अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सुलगी चिन्गारी
रसूलपुर के क्रांतिकारी जोधा सिंह अटैया
आज भी याद करते हैं, अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

चारों ओर थी बर्बरता और दहशत का आलम
अमर वो वीर अंग्रेजों को चटा दी कैसी धूल
आज भी याद करते हैं अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

गुरिल्ला युद्ध था पनपा और साथ था
अपने दरियाव सिंह व शिवदयाल सिंह भैया का
आज भी याद करते हैं अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

28 अप्रैल 1858 और साथी सच्चे बावन
पर वो वीर न झुके, न रुके, हो गये शहीद
आज भी याद करते हैं अमर वो प्यारे भैया।
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

बावन इमली, समेटे गौरव अमर कथा शहीदों की
जो पूँजी है इस जनपद फतेहपुर इतिहास की
आज भी याद करते हैं अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

इस बूढ़े दरख्त को करते हुए शत-शत नमन
श्रद्धान्जलि अर्पित करते, चढ़ाते हुए  सुमन
आज भी याद करते हैं अमर वो प्यारे भैया,
अमर सपूत ठाकुर जोधा सिंह अटैया।

शत शत नमन, शत शत नमन

रचयिता
मोनिका सिंह,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय मलवां प्रथम,
विकास खण्ड-मलवां,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

  1. अमर सपूत जोधा सिंह अटैया के अतुलनीय बलिदान पर प्रकाश डालती आपकी लेखनी को नमन 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews