रंग रंगीले नृत्य

देश हमारा रंग रंगीला, रंग रंगीले इसके नृत्य,
भिन्न-भिन्न हैं नृत्य यहाँ के, बात यह है बिल्कुल सत्य।

आओ हमें सब जाने विभिन्न शैलियाँ नृत्यों की,
अजब गजब परिधान हैं इसके और धूम मची है नृत्यों की।

उत्तर प्रदेश में होती नौटंकी, गुजरात में गरबा,
असम में होता बिहू नृत्य, पंजाब में भांगड़ा और गिद्दा।

मध्य प्रदेश करे गढ़गौर और महाराष्ट्र लावणी,
उत्तराखंड करे छौलिया, हिमाचल करता दांगी, थाली।

बिहार में होवे छऊ, विदेशिया, केरल में कथकली होवे,
नागालैंड में लीम, छोंग और होवे मंदी, ढकनी गोवा में।

पंथी नृत्य करे छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश करता कुचिपुड़ी,
कर्नाटक करे यक्षगान और उड़ीसा करता ओडसी।

आओ हम सब भी झूमें गाएँ, खुद नाचें औरों को नचाएँ,
खुश हो हम मिलजुल कर, राष्ट्र प्रेम के गीत गुनगुनाएँ।

रचनाकार
सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews