गांधी जी का सपना

आई देखो गांधी जयंती आई,
सबने बापू जी की तस्वीर सजाई।

बापू जी का यही था सपना,
स्वच्छ व सुंदर देश हो अपना।

कसम हम सबने ये खाई है,
पूरे देश में करनी अब सफाई है।

प्लास्टिक कूडा़ अब नहीं फैलाएँगे
पेड़ लगाकर, धरती को सजाएँगे।

जन-जन को ये समझाना है,
स्वच्छ भारत हमें बनाना है।

सबकी आज यही पुकार,
स्वच्छ पर्यावरण है जीवन का आधार।

अगर स्वच्छ रहेगा अपना देश,
सुन्दर होगा, अपना परिवेश।

गांधी जी ने राह दिखाई है,
मोदीजी ने कसम ये खाई है।

प्लास्टिक से मुँह मोड़ेंगे,
जिसने इसका उपयोग किया, उससे नाता तोड़ेंगे।

जिसने बात अगर ये मान ली ,
बापू जी को होगी सच्ची श्रद्धांजलि।

सबको आज जगाना है,
सुन्दर देश  बनाना है।

रचयिता 
मंजू जोशी,
सहायक अध्यापक,
राजकीय जूनियर हाईस्कूल कनर्खा,
विकास क्षेत्र-धारी,
जनपद-नैनीताल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews