विश्व पर्यावरण दिवस
स्वच्छ धरा हो जग कल्याण,
सबके मुख रौनक मुस्कान
पर्यावरण दिवस अभियान
विश्व एकता की पहचान।
5 जून दिन गौरव शाली,
वातावरण सदा खुशहाली
सदा सुरक्षित रहे जहान
सौन्दर्य धरा का हो गुणगान।
युवा हमारे आगे आयें,
आकर जागरूकता फैलायें
धरती भी देगी वरदान
करें सभी जन पुण्य महान।
तन मन धन से जग को विकसित,
अनपढ़ पढ़ें - लिखें जन शिक्षित
सभी बढ़ायें इसका मान
चलें धरा पर सीना तान।
सबको आगे आना होगा,
पर्यावरण बचाना होगा
इस पर हो जीवन कुर्बान
बढ़ जाएगी सबकी शान।
जब तक है मन भाता रब को,
तब तक जीना आता सब को
चल सकते हो सीना तान
मानव खोलो अपने कान।
पर्यावरण ना कभी प्रदूषित,
अपशिष्टों से धरा ना शोषित
नभ जल थल को दे दो दान
शुद्ध स्वच्छता का रस पान।
घर - घर से जब क्रान्ति होगी,
चहुँ ओर सुख शान्ति होगी
स्वच्छ हवा का रखना ध्यान
गाँव शहर हर देश महान।
रचयिता
नीता पन्त,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
राजकीय जूनियर हाईस्कूल दडमाड़,
विकास खण्ड-द्वाराहाट,
जनपद-अल्मोड़ा,
उत्तराखण्ड।

Bahut sunder
ReplyDelete