वट सावित्री व्रत

सुहागिनों के लिए वट सावित्री

का व्रत है प्रमुख त्योहार।

पति की लंबी आयु के लिए

सुहागनें करती हैं सोलह श्रृंगार।।


पत्नी करती श्रद्धा भाव से

वट सावित्री व्रत का पूर्ण विधान।

वट वृक्ष की पूजा करने से पति को 

मिलता लंबी आयु का वरदान।।


हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता

यह त्यौहार जेष्ठ अमावस्या को आता।

सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा करके

यमराज से वापस लिए पति के प्राण।।


वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु, महेश

तीनों देवताओं का वास होता।

वट वृक्ष की पूजा करने से

देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता।।


सावित्री माता की कथा करने से

पति की लंबी आयु हो जाती।

घर में सुख शांति समृद्धि और

दंपत्ति के जीवन में खुशहाली आती।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews