दादा भाई नौरोजी पुण्यतिथि
आओ बच्चों तुम्हें सुनाएँ
ऐसे एक वीर पुरुष की कहानी।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है
आज भी जिसकी अमर कहानी।।
4 सितंबर 1925 को मुंबई में जन्मे
पारसी परिवार में दादा भाई नौरोजी।
भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन कहलाए
महान पुरुष दादा भाई नौरोजी।।
'पावर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन
इण्डिया' पुस्तक का लेखन किया।
रस्त गोफ्तार का साप्ताहिक संपादन
भी दादा भाई नौरोजी ने किया।।
यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ
कॉमन्स के भारतीय सदस्य थे नौरोजी।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख
नेता थे दादा भाई नौरोजी।।
साम्राज्यवाद और जातिवाद के घोर
विरोधी थे राजनेता नौरोजी।
स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक थे
महान शिक्षाविद दादाभाई नौरोजी।।
महान आशावादी प्रगतिशील विचारों
वाले थे दादाभाई नौरोजी जीवन भर।
देश के उत्थान के लिए कार्य करने वाले
नौरोजी का 30 जून 1917 को निधन हुआ।।
महान देशभक्त, राजनेता और शिक्षाविद
दादा भाई नौरोजी की पुण्यतिथि पर
उन्हें शत शत नमन
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।
Comments
Post a Comment