विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
तर्ज- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है
खाद्य पदार्थों का प्रयोग बताना है, सुरक्षा का नियम अपनाना है,
जागरूकता लोगों में फैलाना है, अपना फर्ज निभाना है।
1- खाद्य पदार्थों का सेवन, सारे लोग करते हैं,
उत्पादन, भंडारण, वितरण को नहीं समझते हैं,
सबकी सेहत का ख्याल, अब हमको रखना है,
धरती के हरेक इंसान को, स्वस्थ आहार दिलाना है,
सेहत से हम सबको, समझौता नहीं करना है।
अपना फर्ज निभाना है.....
2- 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने, आयोजन यह किया था,
प्रतिवर्ष 7 जून को इस, दिवस को घोषित किया था,
दूषित भोजन ना कोई, अब जहां में खाएगा,
गुणवत्तापूर्ण भोजन का, वादा सबने किया था,
थीम "स्वस्थ्य कल को आज का भोजन सुरक्षित" करना है,
अपना फर्ज.......
खाद्य पदार्थों का प्रयोग......

Comments
Post a Comment