अंतरराष्ट्रीय क्षुद्र ग्रह दिवस
आज है अंतरराष्ट्रीय क्षुद्र ग्रह दिवस,
क्षुद्र ग्रहों की जागरूकता बढ़ाने का दिवस।
संभावित खतरे से हमें बचाना है,
वैज्ञानिक रहस्य को उजागर करता दिवस।।
संयुक्त राष्ट्र संघ का है अभियान,
अवसरों से लोगों की कराना है पहचान।
शिक्षित करने को इसे मनाया जाता,
जोखिमों से लोग ना रहें अनजान।।
क्षुद्र ग्रह समझो, है चट्टानी अवशेष,
उल्काओं से भिन्न होते हैं यह शेष।
पदार्थ के छोटे पिंड ये होते,
पृथ्वी के वायुमंडल में करते प्रवेश।।
लकीर के रूप में ये दिखाई देते,
संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखते।
30 जून को यह दिवस घोषित किया,
साइबेरिया, रूसी संघ, तुंगुस्का की वर्षगाँठ बताते।।
अंतरिक्ष एजेंसियाँ कार्यक्रम बनातीं,
बी 6, 12 संस्था पृथ्वी को बचाती।
हमारे लिए ये खतरा हो सकते हैं,
खोज कर के अध्ययन की समझ बनाती।।
Comments
Post a Comment