राम प्रसाद बिस्मिल
स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण
करने वाले महान क्रांतिकारी और
सरफरोशी की तमन्ना जैसे अमर गीत
लिखने वाले महान देशभक्त थे।।
11 जून 1857 को शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश में जन्म लेने वाले
महान कवि, शायर, साहित्यकार
राम प्रसाद बिस्मिल जी थे।।
पिता पंडित मुरलीधर और
माता मूलमती साहसी महिला थीं
बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों वाले
और माँ के व्यक्तित्व से प्रभावित थे।।
19 वर्ष की आयु में रामप्रसाद
क्रांतिकारी मार्ग अपनाने वाले
और अंग्रेजी साम्राज्य की नींव
हिलाने वाले महान देशभक्त थे।।
अपने देशभक्ति वाले गीतों से
सभी के दिलों में क्रांति की
ज्वाला जगाने वाले काकोरी कांड को
अंजाम देने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।।
महान देशभक्त राम प्रसाद बिस्मिल
देश की स्वतंत्रता के लिए
19 दिसंबर 1927 को मुस्कुराते हुए
फाँसी के फंदे पर झूल गए।।
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।

Comments
Post a Comment