विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

प्रतिवर्ष 7 जून को हम,

खाद्य सुरक्षा दिवस मनाएँ।

खराब भोजन के दुष्परिणाम,

आओ बच्चों तुम्हें बताएँ।।


होते हैं गंभीर रोग हमें,

जो दूषित भोजन खाएँ।

पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व,

संतुलित भोजन में पाएँ।।


पिज़्ज़ा, बर्गर, डोसा, इडली,

बीमारियों को न्योता दें।

ले जाकर डॉक्टर के पास,

जेब भी खाली करवा दें।।


फसलों का उत्पादन भंडारण,

वितरण हो साफ सुथरा।

तभी मिलेगी वास्तव में,

सभी को खाद्य सुरक्षा।।


सुरक्षित पौष्टिक भोजन ही,

स्वास्थ्य को बढ़ावा दें।

जंक फूड तो बच्चों हमको,

गुब्बारे सा मोटा कर दें।।


दूध, तेल में मिलावट,

नुकसान हमें पहुँचाएँ।

इसीलिए तो कहते इनको,

जाँच परख कर घर लाएँ।।


रचयिता

ज्योति विश्वकर्मा,

सहायक अध्यापिका,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी भाग 1,

विकास क्षेत्र-बड़ोखर खुर्द,

जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews