साइकिल

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सबको समझाया,

 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया।


दुनिया में इसका विचार हुआ,

 3 जून 2018 में शुरू हुआ।


यह सस्ता, विश्वसनीय साधन,

पर्यावरण के अनुकूल यह साधन।


साइकिल  प्रदूषण नहीं फैलाती,

गरीबों की हितकारी कहलाती।


 गरीबों की है यह सवारी,

सेहत सारी दुनिया की सँवारी।


प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाए,

 सबकी पहुँच में घर आ जाए। 


इनके भी आ रहे अनेक प्रकार, 

पर्वत पर चढ़ने को भी है तैयार। 


बिन खर्च की है यह सवारी, 

घूम लो चाहें दुनिया सारी। 


वातावरण स्वच्छ बनाए,

साइकिल साधन घर लाएँ।


रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ, 
जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews