पर्यावरण संरक्षण

बढ़े चलो, बढ़े चलो, बढ़े चलो|

रूकें नहीं कदम कभी, बढ़े चलो||


करेंगे वृक्षारोपण हम सब जगह|

कटने नहीं देंगे पेड़, ए कहे चलो||


धरा को हम  वृक्ष से भर जाएँगे|

चहुँओर हरियाली फैलाएँगे||


जितने भी पेड़ हम धरती पर लगाएँगे|

उन सभी पेड़ों को हम बचाएँगे||


एक पेड़ को भी हम नहीं सूखने देंगे|

एक दिन हम जीत जाएँगे, कहे चलो||


गर हम पेड़ को नहीं बचाएँगे|

सोचो, हम कैसे जी पाएँगे?

पशु, पक्षी, जानवर सभी मर जाएँगे|

धरती पर हम जीवन को बचाएँगे|


कभी भी अपने फर्ज से मुँह ना चुराएँगे|

करेंगे सबको जागरूक हम, कहे चलो||


बढ़े चलो, बढ़े चलो, बढ़े चलो|

रूकें नहीं कदम कभी, बढ़े चलो||


रचयिता 
कमलेश प्रसाद वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय रिकेबीपुर,
विकास खण्ड-रामपुर,
जनपद-जौनपुर।


Comments

Total Pageviews