राजा राममोहन राय जन्म दिवस
22 मई 1772 को बंगाल में जन्मे,
समाज सुधारक राजा राममोहन राय थे।
देश को नई दिशा दिखाने वाले,
आधुनिक भारत के जनक कहे जाते थे।।
पिता रमाकांत और माता तारिणी देवी,
साधारण ब्राह्मण परिवार से थे।
बचपन से ही हिंदी के प्रति अगाध,
स्नेह और कई भाषाओं के ज्ञाता थे।।
देश में फैले अंधविश्वास और,
कुरीतियों के घोर विरोधी थे।
नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक,
सती प्रथा का अंत करने वाले थे।।
संवाद कौमुदी, बंगदूत जैसे पत्रों का,
संपादन करके भारत देश में।
स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता के,
क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाने वाले थे।।
ब्रह्म समाज के संस्थापक और
राष्ट्रीय गौरव को दिल में बसाने वाले
भारतीय संस्कारों को मानने वाले
महान आदर्शों के ज्ञाता थे।
भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत और
बंगाल के नवजागरण के पितामह
कहे जाने वाले महान समाज सुधारक
का 27 सितम्बर 1833 को निधन हुआ।।
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।
Comments
Post a Comment