रेडक्रॉस डे

हेंडरी ड्यूडेंट के द्वारा स्थापना हुई,

8 मई को मनाने की तिथि प्रारंभ हुई,

हिंदी ड्यूडेंट का जन्म 8 मई 1828 को,

इसी तिथि से मनाने की शुरुआत हुई।


युद्ध और शांति के समय स्थापित,

सभी देशों की सरकारों में सामंजस्य ज्ञापित,

मानव -सेवा सदा से इसका धर्म,

मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थापित।


एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में विख्यात,

इंटरनेशनल कमेटी आफ रेडक्रॉस रखे संचालन,

हेनरी थे इस कमेटी के संस्थापक,

नोबेल पुरस्कार से जिन्हें किया गया सम्मानित।


विपदा के समय राहत देने का कार्य करें,

समाज सेवा में अग्रणी भूमिका प्रदान करें,

लगभग 210 देश इस संस्था से जुड़े,

निष्पक्षता, मानवता, स्वतंत्रता, सिद्धांत से कार्य करें।


एकता, तटस्थता, स्वैच्छिक, सार्वभौमिकता सिद्धांत इसके,

ब्लड बैंक, विभिन्न स्वास्थ्य सेवा में योगदान इसके,

वर्ल्ड रेड क्रॉस एंड क्रिसेंट डे आधिकारिक नाम,

विश्व में कई प्रकार के कार्य मिलेंगे इसके।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews