शिक्षा का अधिकार

शिक्षा का अधिकार मिला है
शिक्षा का अधिकार
डाँट मार से मुक्ति मिली
मिला शिक्षकों का प्यार
मुझको शिक्षा का अधिकार।
हाँ शिक्षा का अधिकार।
हाँ हाँ शिक्षा का अधिकार।।

सपने हों साकार हमारे
सपने हों साकार 
निःशुल्क पुस्तकें हमें मिली
मिला है पुष्टाहार।
हाँ शिक्षा का अधिकार
 हाँ हाँ शिक्षा का अधिकार।

पंख मिले सपनों के मुझको
अभिव्यक्ति का अधिकार
हर बच्चा शिक्षित हो अब
गणवेश पहन तैयार।
हाँ शिक्षा का अधिकार
हाँ हाँ शिक्षा का अधिकार।

बेटी बेटा ऊँचा नीचा
हुए भेद सब बेकार
करना होगा हमको आपस में
सबसे सम-व्यवहार
हाँ शिक्षा का अधिकार
हाँ हाँ शिक्षा  का अधिकार।

अपने सपनों के चित्र बना
रंग भरूँ मैं  बेशुमार
 पंख मिले मुझे शक्ति मिली है
जीत लूँ मैं संसार।
हाँ शिक्षा का अधिकार
हाँ - हाँ शिक्षा का अधिकार।

तर्क करूँ मैं  बुद्धि  लड़ाऊँ
करूँ बाधाओं को पार
 मैं मानूँ न अब हार
हुआ सपनों से है प्यार
हाँ शिक्षा का अधिकार।
हाँ हाँ शिक्षा का अधिकार

शिक्षा का अधिकार मिला है
शिक्षा का अधिकार।

रचयिता
अनीता ध्यानी (अनि),
प्राथमिक विद्यालय देवराना,
विकास खण्ड-यमकेश्वर,
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews